फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: यूजीसी की नई नीति पर भड़की करणी सेना, विवि में हनुमान चालीसा पढ़कर दी चेतावनी

Tue, 27 Jan 2026 08:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में यूजीसी की नई नीति के खिलाफ करणी सेना और छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा और सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
पुतला जलाया गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के आरएनटी मार्ग स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रस्तावित नई नीति के विरोध में व्यापक प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन विभिन्न सामाजिक संगठनों और छात्र समूहों द्वारा शांतिपूर्ण एवं संगठित तरीके से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए नियमों को शिक्षा की समानता के अधिकार के खिलाफ बताते हुए जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। 
विज्ञापन


हनुमान चालीसा का पाठ कर ज्ञापन दिया
विरोध प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रतापसिंह के नेतृत्व में लगभग तीन सौ छात्रों ने कुलपति को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक अनूठा विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला जब प्रदर्शनकारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए विश्वविद्यालय परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। अनुराग प्रतापसिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे शिक्षा में समानता के अधिकार के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं और जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

भारत बंद करेंगे
आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए संगठन ने घोषणा की है कि यूजीसी के इस विवादास्पद प्रस्ताव के विरोध में एक फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया जाएगा। इसके अगले ही दिन यानी दो फरवरी को मध्य प्रदेश के सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपकर उनसे इस नीति पर रुख स्पष्ट करने को कहा जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि वे सांसदों से लिखित आश्वासन मांगेंगे कि वे केंद्र सरकार के समक्ष छात्रों की बात रखें।
विज्ञापन


कड़ा विरोध किया और चेतावनी दी
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जो सांसद इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे उनका कड़ा विरोध किया जाएगा। विरोध स्वरूप उन्हें चूड़ियां भेंट की जाएंगी और प्रतीकात्मक रूप से उनकी अर्थी भी निकाली जाएगी। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने सांसदों के घरों और दफ्तरों के घेराव की भी योजना बनाई है। मंगलवार को हुए इस प्रदर्शन में शुभम सिंह राजपूत, किशोर सिंह सिकरवार, राहुल सिंह जादौन, रविनेश सिंह राठौड़, अजीत सिंह ठाकुर और डॉ संतोष सिंह सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें