फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जुलाई बीता, फिर भी इंदौर के तालाब खाली, शहर की प्यास बुझाने वाले यशवंत सागर में 12 फीट पानी

Sun, 02 Aug 2026 06:50 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जुलाई में अच्छी बारिश के बावजूद इंदौर के प्रमुख तालाब उम्मीद के मुताबिक नहीं भर पाए हैं। शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण यशवंत सागर में अभी भी सात फीट पानी की कमी है, जबकि अधिकांश अन्य तालाब भी आधे या उससे कम भरे हैं।
विज्ञापन
बिलावली तालाब खाली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में इस बार जुलाई माह में बारिश तो ठीक-ठाक हुई, लेकिन शहर के तालाबों का जलस्तर ज्यादा नहीं बढ़ पाया है। उन्हें लबालब होने में अगस्त माह पूरा लग सकता है। अभी तक कुछ तालाब आधे तो कुछ आधे से कम भरे हैं। शहर की प्यास बुझाने वाले यशवंत सागर तालाब में अभी 12 फीट पानी है, जबकि पिछले साल जुलाई में ही तालाब लबालब होने की स्थिति में था और गेट खोलकर भी तालाब से पानी बहाया गया था। इस तालाब की क्षमता 19 फीट है। अभी भी तालाब सात फीट खाली है।

विज्ञापन


 

यशवंत सागर के अलावा दूसरे तालाबों का पानी पेयजल के लिए तो नहीं लिया जाता है, लेकिन ये तालाब आसपास के क्षेत्रों के भूजल स्तर को बढ़ाते हैं। यशवंत सागर के बाद दूसरा बड़ा तालाब बिलावली है, लेकिन उसे भरने में ही ज्यादा वक्त लगता है, क्योंकि बायपास बनने के बाद तालाब की चैनलें अवरुद्ध हो गईं और तालाब में पानी काफी धीरे आता है। लिंबोदी तालाब भी इसी कारण खाली रहता है, हालांकि इस तालाब की चैनलों की सफाई के लिए नगर निगम ने विशेष तौर पर अभियान चलाया था।

 

छह टंकियों से होती है सप्लाई

शहर में यशवंत सागर तालाब से पश्चिमी क्षेत्र की छह टंकियों में हर दिन 30 एमएलडी पानी लिया जाता है। यह तालाब बारिश के सीजन में लबालब हो जाता है, तो सालभर पानी की चिंता कम रहती है, लेकिन इस बार यह तालाब भी धीरे-धीरे भर रहा है।

विज्ञापन



महू क्षेत्र से इस तालाब का कैचमेंट एरिया जुड़ा है। यदि महू में भी ज्यादा बारिश होती है, तो तालाब का जलस्तर बढ़ जाता है। अभी इंदौर जिले में 16 इंच बारिश हुई है, जो औसत से कम है। अब शहरवासियों को अगस्त में झमाझम बारिश की उम्मीद है।
 

तालाब – जलस्तर

  • यशवंत सागर – 12 फीट
  • बड़ी बिलावली – 7.8 फीट
  • छोटी बिलावली – 0.0 फीट
  • बड़ा सिरपुर – 10.9 फीट
  • छोटा सिरपुर – 13.5 फीट
  • पिपलियापाला – 4.0 फीट
  • लिंबोदी – 0.0 फीट
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें