फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शादी में रिश्तेदारों की भीड़ देख चौंक गए विदेशी, बोले भारत ने बचाए बड़े परिवार, अब ट्रैफिक सुधारो

Thu, 21 Nov 2024 09:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: तीन देशों के 11 विदेशी इंदौर आए, ट्रैफिक सुधारने की हिदायद दी, खानपान और स्वच्छता की तारीफ की
 
विज्ञापन
इंदौर में आए विदेशियों ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में तीन देशों के 11 विदेशी मेहमान आए और उन्होंने जमकर इंदौर की तारीफ की। इंटरनेशनल रोटरी फ्रेंडशिप प्रोग्राम के तहत आए इन विदेशी मेहमानों को बुधवार को एक शादी में ले जाया गया तो सभी रिश्तेदारों की भीड़ देखकर चौंक गए। सभी ने कहा कि शादी में खानपान तो अव्वल है ही लेकिन यहां पर आए मेहमानों को देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है। दुल्हा और दुल्हन के इतने रिश्तेदार हैं कि सबसे मिलना भी मुश्किल है। सभी विदेशी नागरिकों ने कहा कि भारत की यही सबसे बड़ी खूबसूरती है कि यहां पर परिवारों की संस्कृति अभी भी बची हुई है। 
विज्ञापन


ट्रैफिक सुधारने की सलाह दी
इंदौर आए विदेशी मेहमानों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इंदौर को ट्रैफिक सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता, संस्कृति और खानपान की दिल खोलकर तारीफ की। सभी ने कहा कि इतना जिंदादिल शहर हमने पहले नहीं देखा। उन्होंने मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक, अंतरराष्ट्रीय सर्विस चेयर राजन बावेजा, मंडल रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज चेयर माधुरी भरकतिया और अन्य रोटेरियनस सहित डेली कॉलेज, एमराल्ड हाइट्स स्कूल, प्रतिभा सिंटेक्स फैक्ट्री पीथमपुर, महेश्वर, चोइथराम नेत्रालय, विशेष जुपिटर हॉस्पिटल, लाल बाग पैलेस, छतरी एवम राजबाड़ा का भ्रमण कर भारतीय इतिहास और शिक्षा प्रणाली को समझा। इसके साथ ही इंदौर और महेश्वर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया।

देश के पांच शहरों को जानेंगे
रोटरी पब्लिक इमेज चेयरमैन घनश्याम सिंह ने बताया कि रोटरी के डिस्ट्रिक्ट 9350 जिसके अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और अंगोला से 11 विदेशी मेहमान इंदौर आए थे। इस टीम की लीडर दक्षिण अफ्रीका की शान बीसमैन सायमंस थी। इस टीम में चार कपल्स थे। दक्षिण अफ्रीका के ग्राहम और जैकी क्लेडन, पीटर और जुडी वान एडवेजन, किम क्रॉस्बी, नील हैरिसन, नंबिया से रेनार्ड और एस्मेराल्डा क्लोएट, रिचर्ड जॉन और क्रिसिडा कुक आए। यह सभी भारत रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के अंतर्गत यहां पर आए हैं। यह सभी इंदौर  शहर के साथ साथ मुंबई, दिल्ली, आगरा, जयपुर और खजराहो का भ्रमण कर उन क्षेत्रों के लोगों, भोजन, भाषाओं, रीति-रिवाजों और इतिहास के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें