Indore News: इंदौर में भाजपा पार्षद जीतू यादव और कमलेश कालरा के विवाद के बीच यादव ने शाम को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि सच के सूरज को झूठ का कोहरा छुपा नहीं पाएगा।
इंदौर में भाजपा पार्षद जीतू यादव और कमलेश कालरा के विवाद में जीतू यादव को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है और अब सोशल मीडिया पर एक नई जंग शुरू हो गई है। शाम को जीतू यादव ने पोस्ट किया और उसमें अपने साथ हुए घटनाक्रम को षडयंत्र बताया। जीतू ने लिखा...
विज्ञापन
पार्टी का फैसला सिर माथे पर... मैं फिर दोहराता हूं कि जो कुछ भी हुआ वो दुखद था पर इसमें जिस तरह से कुछ लोगों ने मेरा नाम घसीटा गया वो और भी दुखद है। मुझे जानने वाले लोग ये जानते हैं कि मुझ पर लगाया गया एक भी आरोप सच की दहलीज पर कदम नहीं रख सकता।
मैं अनुसूचित जाति का हूं, बहुत नीचे स्तर से, जमीन से उठकर यहां तक आया हूं। मेरे जिन साथी, समर्थक, सहयोगी, मित्र, मार्गदर्शक और मेरे क्षेत्र के हजारों मतदाताओं ने मेरा साथ दिया मैं उन सबका आभारी हूं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि इस मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखें, कोई विपरीत प्रतिक्रिया ना दें, किसी के भड़कावे में ना आएं, कोई भड़काऊ काम ना करें धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन
पिछड़े वर्ग का झूठा सर्टिफिकेट देकर शासन, प्रशासन, संगठन और जनता को धोखा देने और उनकी आंख में धूल झोंकने वाले और अपने बच्चे के साथ हुए अभद्र व्यवहार को अपनी राजनीति का आधार बनाने वाले लोग और उनके रहनुमाओं को ये सोचकर खुश होने का हक है कि उन्होंने अपने प्रभाव से अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की चारित्रिक और राजनीतिक हत्या करने के षडयंत्र में क्षणिक सफलता प्राप्त कर ली है पर सच के सूरज को झूठ का कोहरा ना छुपा सकता है, ना छुपा पाएगा।