फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जेईई मेन रिजल्ट आया, रिद्धेश बेंडाले ने रोशन किया शहर का नाम

Mon, 16 Feb 2026 09:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 सत्र 1 का परिणाम जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 
विज्ञापन
रिद्धेश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के पहले सत्र का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। भले ही मध्य प्रदेश से कोई छात्र 100 पर्सेंटाइल नहीं ला सका, लेकिन इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। रिद्धेश ने 99.992186 पर्सेंटाइल प्राप्त कर मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। रिद्धेश की शैक्षणिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत रही है और वे इससे पहले फ्रांस के पेरिस में आयोजित 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उनकी सराहना की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: होली पर मिलेगी केमिकल वाले रंगों से मुक्ति, प्रशासन शुरू करेगा जांच अभियान

भोपाल और इंदौर के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन
जेईई मेन के इस सत्र में इंदौर और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों के विद्यार्थियों ने अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज कराई है। इंदौर के साथ-साथ भोपाल के भी कई छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक अर्जित किए हैं। विशेषज्ञों का विश्लेषण है कि हालांकि इस बार टॉप 12 में प्रदेश का कोई नाम नहीं है, लेकिन छात्रों के पास दूसरे सत्र में अपनी रैंकिंग सुधारने का बेहतरीन मौका है। शैक्षणिक विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आगामी सेशन 2 में मध्य प्रदेश के छात्र और भी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय सूची में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर 12 छात्रों को मिला पूर्ण स्कोर
इस वर्ष की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही। आंकड़ों के अनुसार देश भर के कुल 12 विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल का जादुई आंकड़ा छूकर इतिहास रचा है। हालांकि इस बार शीर्ष स्कोरर्स की सूची में मध्य प्रदेश के किसी भी छात्र का नाम शामिल नहीं हो पाया है। राष्ट्रीय स्तर पर टॉपरों की सूची में पिछड़ने के बावजूद प्रदेश के कई शहरों से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


यहां देखें अपना रिजल्ट
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को पोर्टल पर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन यानी कैप्चा दर्ज करना होगा। स्कोरकार्ड में छात्र के विषयवार अंक और कुल पर्सेंटाइल की जानकारी दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें