फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: श्रीकृष्ण रंग में रंगेगा इंदौर, 22 जून से संगीतमय यात्रा का आगाज, 11 शहरों में गूंजेगी भक्ति धुन

Thu, 19 Jun 2025 01:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

11 शहरों में कृष्ण भक्ति की संगीतमय यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। यह एक आध्यात्मिक और संगीतमय अनुभव है। जिसकी शुरुआत 22 जून को इंदौर से होगी।  
विज्ञापन
कृष्ण भक्ति की बहेगी धारा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के 11 शहरों में कृष्ण भक्ति की संगीतमय यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत इंदौर से होगी। इस यात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं को संगीत, दर्शन और कहानी के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इंदौर में मौसम ने बदला रुख, बारिश से मिली राहत और उमस का असर खत्म

इंदौर के लाभ मंडपम में कृष्णभक्ति पर आधारित संगीतमय यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शहरवासियों के लिए इसका आयोजन दो समय पर किया जाएगा, शाम 4:30 बजे और 7:30 बजे। आयोजक एडी वेंचर्स प्रोडक्शन की टीम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह संगीतमय प्रस्तुति श्रीकृष्ण को एक विचारक, कलाकार, योद्धा और मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत करती है, जो आज की पीढ़ी को गहराई से जोड़ती है। इसका नाम 'कृष्णा- म्यूजिक, ब्लिस एंड बियॉन्ड' दिया गया है। यह एक आध्यात्मिक और संगीतमय अनुभव है। यह भव्य संगीतमय यात्रा 11 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत 22 जून को इंदौर से होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज कुशवाहा के घर शिलांग पुलिस के अफसरों ने ली तलाशी, पांच दिन रुकी थी सोनम

कार्यक्रम का नेतृत्व एक अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार अमेय डबली करेंगे, जिन्होंने अब तक 4,000 से अधिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है। वे उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, एआर रहमान, पं. राकेश चौरसिया, सलीम-सुलेमान और शान जैसे दिग्गजों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। उनकी आवाज़ में भक्ति और आत्मा की गहराई साफ झलकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें