फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर की महिला बाॅडी बिल्डर ने जीता गोल्ड,इंडोनेशिया में बढ़ा शहर का मान

Tue, 18 Nov 2025 09:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वंदना ठाकुर ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि-जब मैं मंच पर गई, तो मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी, तिरंगे के लिए जीतना। भारत का तिरंगा इस मंच पर लहराना है, यही मेरा लक्ष्य था और इसे सच करने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए मैं तैयार थी।
 
विज्ञापन
महिला बाॅडी बिल्डर वंदना ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के गरीब परिवार से नाता रखने वाली महिला बाॅडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया में शहर का मान बढ़ाया है। उन्होंने बाॅडी बिल्डिंग स्पर्धा में गोल्ड प्राप्त किया है। तक रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया के बाटम शहर रियाउ प्रांत में आयोजित 16वीं वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में वन्दना ठाकुर ने दुनिया भर के दिग्गज बॉडी बिल्डर्स के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया। 55 प्लस श्रेणी में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

 

वंदना ठाकुर ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि-जब मैं मंच पर गई, तो मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी, तिरंगे के लिए जीतना। भारत का तिरंगा इस मंच पर लहराना है, यही मेरा लक्ष्य था और इसे सच करने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए मैं तैयार थी।

विज्ञापन


मैंने कई महीनों पहले से ही देश के लिए गोल्ड लाने की ज़िद के साथ तैयारी कर दी थी। यह गोल्ड मैडल सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस महिला का है, जिसे कभी बताया गया था कि वह कुछ नहीं कर सकती, लेकिन फिर भी उसने कर दिखाया। मैं चाहती हूँ कि यह मेडल भारत की हर एक बेटी के सपनों में सुनहरा रंग भरे और उन्हें सबसे आगे रहने की प्रेरणा दे।

 

वंदना ठाकुर की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि वे भारत की पहली महिला बॉडीबिल्डर बन गई हैं, जिन्होंने महिला बॉडी बिल्डिंग कैटेगरी में भारत के लिए गोल्ड जीतकर दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है। वंदना इससे पहले भारत के लिए सिल्वर मेडल भी जीत चुकी है। वंदना इंदौर शहर की स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसेडर भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें