फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर 1 अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, आठ घंटे तक बंद रहेंगी उड़ानें, जानें क्यों

Thu, 13 Feb 2025 07:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: 1 अप्रैल से इंदौर एयरपोर्ट पर रात 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक उड़ानें प्रभावित रहेंगी, क्योंकि रनवे की मरम्मत के लिए उड़ानों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान एयरलाइंस को अपनी उड़ानों का समय बदलने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल 1 अप्रैल से रात 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे के बीच बंद रहेगा। इस दौरान रनवे क्लोजर के कारण उड़ानों का संचालन नहीं हो पाएगा और इस समय में संचालित होने वाली 14 उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए सभी एयरलाइंस को जानकारी दी है। यह बदलाव रनवे की मरम्मत के लिए किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत फरवरी से होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे जनवरी में शुरू नहीं किया जा सका था। अब यह कार्य 15 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसमें रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बंद रहेगा।

एयरलाइंस को समय बदलने में हो रही परेशानी

विज्ञापन

चूंकि यह कार्य शुरू करने में देरी हो चुकी है, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निर्णय लिया है कि 1 अप्रैल से यह काम रात 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे के बीच किया जाएगा। इससे पहले केवल 6 घंटे तक उड़ानें प्रभावित हो रही थीं, लेकिन अब 8 घंटे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी एयरलाइंस से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान जो उड़ानें संचालित हो रही हैं, उन्हें 1 अप्रैल से 10.30 बजे से पहले या सुबह 6.30 बजे के बाद शेड्यूल किया जाए। इस बदलाव के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह उड़ान सहित इंडिगो की दिल्ली, जयपुर, मुंबई, लखनऊ, बेंगलुरु और पुणे की 12 अन्य उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइंस को यह परेशानी हो रही है, क्योंकि उनके लिए अपनी उड़ानों का समय बदलना मुश्किल होगा। इसके लिए उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी से रात 10.30 के बजाय रात 12 बजे तक उड़ानों के संचालन की छूट भी मांगी है।

25 करोड़ रुपए में दिया टेंडर
इंदौर एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सितंबर में टेंडर जारी किए थे और नवंबर में 25 करोड़ रुपए की लागत से यह काम श्रीसांई कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया था। इस काम में रनवे पर डामर की परत को हटाकर नई 8 इंच मोटी परत डाली जाएगी। यह काम रात के समय में होगा, जिससे उड़ानों का संचालन रुक जाएगा। इस मरम्मत कार्य को एक साल में पूरा करने की योजना है। वर्तमान में 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक के लिए रात 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक रनवे क्लोजर का आदेश जारी किया गया है, और नवंबर से मार्च तक भी इसे जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें