फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सांसद शंकर लालवानी पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर केस दर्ज

Mon, 02 Feb 2026 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड पर सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले यूपी के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जतिन शुक्ला पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जतिन शुक्ला सांसद शंकर लालवानी पर टिप्पणी कर बुरे फंस गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड को लेकर सांसद शंकर लालवानी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जतिन शुक्ला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


जतिन शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने भागीरथपुरा में हुई मौतों को लेकर बातें करते हुए यह दावा किया कि सांसद शंकर लालवानी ने उन्हें इंदौर बुलाया और रुकने के लिए कहा। इसी वीडियो में उन्होंने सांसद के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की।

ये भी पढ़ें- इंदौर में दूषित पानी से 32 वीं मौत, दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त थी भागीरथपुरा निवासी महिला
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने शिकायत में कहा कि जतिन शुक्ला ने अपने वीडियो में मनगढ़ंत और असत्य बातें कही हैं, जिससे सांसद लालवानी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जतिन शुक्ला कभी भी सांसद से नहीं मिले हैं और यह पूरा कंटेंट केवल सस्ता प्रचार पाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
विज्ञापन


शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए। मामले की जांच के बाद पुलिस ने जतिन शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 352 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब है कि शुक्ला राजनीति से जुड़े कंटेंट नियमित रूप से बनाते हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। अपने इस विवादित कंटेंट में उन्होंने इंदौर के साथ-साथ मंदसौर और ग्वालियर का भी उल्लेख किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें