इंदौर मेें एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह अपनी प्रेमिका की बेवफाई से नाराज था। उसने अपने सुसाइड नोट में प्रेमिका का नाम लिखकर कहा कि तुमसे मेरा संबंध दस साल तक था, लेकिन अब तुम मुझे छोड़ रही हो, इसलिए मैं मर रहा हूं। युवक प्रद्युम्न परदेशी एक रेस्टोरेंट में मैनेजर था। वह अपने एक साथी के साथ तेजाजी नगर क्षेत्र में मकान किराए पर लेकर रह रहा था। वह मूल रुप से छपरा गांव का निवासी है।
इंदौर में पढ़ाई करने के बाद वह नौकरी करने लगा था। शनिवार रात उनसे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके दोस्त ने कमरे में फांसी पर लटका देखा तो फिर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कमरे में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका और माता-पिता को भी बताया।