फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मासूम बेटी के सामने पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फिर खुद जहर खा लिया

Sun, 24 May 2026 12:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेघदूत नगर में चरित्र शंका और प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सनसनीखेज वारदात के समय मासूम बेटी भी वहीं मौजूद थी, रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को घटना का पता चला।
विज्ञापन
पति ने कर दी पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के मेघदूत नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया। युवक ने मासूम बेटी के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। जब अकेली बच्ची रोने लगी तो आसपास के लोगों को हत्या का पता चला। हत्या की वजह कथित प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सुसाइड नोट तैयार किया। उसमें लिखा था कि पत्नी ने मुझे धोखा दिया। वह किसी दूसरे युवक से प्यार करती थी।

विज्ञापन

 

मेघदूत नगर में रहने वाले हल्के वीर पटेल ने अपनी पत्नी रोशनी की जहर खिलाकर हत्या कर दी। हल्के वीर पीथमपुर की कंपनी में काम करता है। हल्के वीर और रोशनी की शादी पांच साल पहले हुई थी। वह मूलतः होशंगाबाद का रहने वाला है और कुछ साल पहले ही इंदौर आया था। पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी रोशनी पीथमपुर के ही सतीश साहू से प्रेम करती थी। यह बात हल्के वीर को पता चली थी। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ शनिवार को सतीश से मिलने गया था।

वहां से लौटने के बाद रात को पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ। सुबह दोनों अपने कमरे में मृत मिले। पुलिस को आशंका है कि पहले पति ने पत्नी का गला घोंट दिया और फिर आत्महत्या कर ली। युवक ने नोट में दोनों के जहर खाने की बात लिखी है, लेकिन रोशनी के गले में निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या गला दबा कर की गई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

 

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी

बच्ची के रोने की सुबह छह बजे आवाज आ रही थी। जब वह देर तक चुप नहीं हुई तो पड़ोसी हल्के वीर के घर पहुंचे। दोनों के शव फर्श पर थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हल्के वीर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सतीश ने उसके साथ मारपीट भी की। अब पुलिस सतीश से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें