फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान संपन्न, देर रात आएंगे परिणाम

Wed, 18 Dec 2024 08:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मतदान में 2232 वकील मतदाता शामिल हुए और 35 बूथ बनाए गए थे, जिनमें वरिष्ठ व महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग बूथ थे। परिणाम देर रात तक घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मतदान करते वकील। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वोटिंग का कार्य शाम 5 बजे समाप्त हो गया और अब मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी के अनुसार, परिणाम देर रात तक घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में नौ पदों के लिए कुल 26 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इस प्रतिष्ठित चुनाव के परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हैं, जो देर रात तक सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


2232 वकील मतदाता शामिल हुए
चुनाव प्रक्रिया में कुल 2232 वकील मतदाता शामिल हुए, जिनके लिए मतदान के दौरान 35 बूथ बनाए गए थे। इनमें वरिष्ठ और महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग बूथ की व्यवस्था की गई थी। 

अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रमुख दावेदारों में एचवाय मेहता, सूरज शर्मा, अमित उपाध्याय, अनिल ओझा और रितेश इनाणी शामिल हैं। सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार योगेश मेहता, नितिन सिंह भाटी, अखिल गोधा और अंकित पाराशर मैदान में हैं। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र साहू, मृदुल भटनागर, सपनेश जैन और सोनाली गुप्ता अपनी दावेदारी कर रहे हैं। सह सचिव पद के लिए सतानंद चौबे, सोनल शर्मा, सागर मूले, और बुंदेल सिंह जाटव चुनाव लड़ रहे हैं। 

कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के चयन के लिए अनमोल कुशवाह, प्रतीक जैन, रमेशकुमार अरोरा, रौनक बडवाया, सौरभ जैन, शुभम नरवरे, उद्धव श्रीवास्तव और विजय गुलानी जैसे उम्मीदवार मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें