फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके चरित्र पर थी शंका, इसलिए की हत्या

Mon, 16 Feb 2026 08:16 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी ने गुस्से में  छात्रा की हत्या कर दी और मुंबई की तरफ भाग गया। उसने अपना मोबाइल कमरे पर ही छोड़ दिया था। आरोपी ने हत्या के बाद छात्रा की उंगली से वह अंगूठी भी निकाल ली थी, जो उसने उसे गिफ्ट की थी। इसके बाद ट्रेनों में घूमता रहा। 
विज्ञापन
इस मकान में की थी हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को इंदौर पुलिस मुंबई से गिरफ्तार कर इंदौर ले आई है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के बाद आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कोई गलत कदम न उठा ले, इसलिए पुलिस उस पर लगातार निगरानी रख रही है। आरोपी अब बार-बार छात्रा को याद कर रो रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वह छात्रा से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसे उसके चरित्र पर शंका थी।

विज्ञापन

 

हत्या वाले दिन छात्रा के मोबाइल पर दूसरों की चैटिंग भी मिली थी, जिस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी चाहता था कि छात्रा का एमबीए पूरा होने के बाद उसे अच्छी नौकरी लग जाए और फिर वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी नशा करने का भी आदी था और उसने हत्या भी नशे की हालत में ही की थी। आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था, लेकिन उसने बीमार होने को बोलकर इससे इनकार कर दिया। बाद में आरोपी ने हत्या के बाद छात्रा के शव के साथ दरिंदगी की। 

हत्या के बाद निकाली थी छात्रा की उंगली से अंगूठी

आरोपी ने अपने ही कमरे में छात्रा की हत्या कर दी और मुंबई की तरफ भाग गया। उसने इंदौर से एक नई सिम भी खरीद ली थी और अपना मोबाइल कमरे पर ही छोड़ दिया था। आरोपी ने हत्या के बाद छात्रा की उंगली से वह अंगूठी भी निकाल ली थी, जो उसने उसे गिफ्ट की थी। इसके अलावा वह भागते समय छात्रा का मोबाइल फोन और उसका आधार कार्ड भी ले गया था। जब उसने ऑनलाइन छात्रा का शव मिलने की खबर पढ़ी तो वह डर गया और छात्रा का मोबाइल फेंक कर ट्रेनों में यात्रा करने लगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें