फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी; एक किलो सोना शरीर में छुपा कर लाया यात्री

Wed, 05 Aug 2026 01:55 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आबूधाबी से इंदौर आने वाली सीधी उड़ान में सोने की तस्करी का पहला मामला सामने आया है। इंदौर एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से एक किलो सोना जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही है। 
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आबूधाबी से शुरू हुई सीधी उड़ान के बाद सोने की तस्करी का पहला बड़ा मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलोग्राम सोना बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

विज्ञापन

 

डीआरआई को पहले से तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर अधिकारियों ने तीन बजे इंदौर पहुंची फ्लाइट से उतरने वाले संदिग्ध यात्री पर नजर रखी। जांच के दौरान उसके पास से सोना बरामद हुआ। पूछताछ में एयरलाइन या एयरपोर्ट से जुड़े एक कर्मचारी का नाम सामने आने के बाद उससे भी लंबी पूछताछ की गई।
 

यह सीधी उड़ान पिछले महीने ही शुरू हुई थी। ऐसे में इस नए अंतरराष्ट्रीय रूट पर सामने आए पहले बड़े तस्करी के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि डीआरआई तकनीकी साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

 

आबूधाबी रूट पर यह पहला बड़ा मामला है, लेकिन इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई और शारजाह से आने वाली उड़ानों में पहले भी कई बार सोना तस्करी पकड़ी जा चुकी है। बीते वर्षों में डीआरआई ने गोल्ड पेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और शरीर में छिपाकर लाया गया सोना जब्त किया है।


वर्ष 2019 में सात यात्रियों से साढ़े पांच किलोग्राम सोना पकड़ा था। दुबई में सोना सस्ता होने के कारण वहां से उसे भारत लाया जाता है। जो यात्री सोना लेकर आया था। उसका फोन भी जब्त किया गया है, ताकि यह पता चल सके कि वह किसके संपर्क में था। कौन से नेटवर्क से जुड़कर वह काम कर रहा था। इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें