फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मोबाइल फटने से बच्ची की मौत, चार्जिंग पर लगाकर चला रही थी, पूरा गांव सदमे में

Sat, 10 May 2025 09:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुए धमाके में 14 साल की छात्रा उर्वशी चौधरी की मौत हो गई। वह अपनी मौसी के घर गढ़ी गांव आई थी। वहां मोबाइल फोन का उपयोग करते समय अचानक उसमें विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
उर्वशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र के गढ़ी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, किशोरी मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल कर रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ मोबाइल फट गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि किशोरी बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिवार ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके।

नौवीं की छात्रा थी, मौसी के घर आई थी उर्वशी

विज्ञापन

मृतक किशोरी की पहचान उर्वशी चौधरी के रूप में हुई है, जो कक्षा 9वीं की छात्रा थी। वह मूल रूप से सिमरोड गांव की रहने वाली थी और इन दिनों अपनी मौसी के घर गढ़ी गांव आई हुई थी। एसडीओपी ग्रामीण प्रशांत भदौरिया ने बताया कि उर्वशी के पिता डॉ. जितेंद्र चौधरी होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। उर्वशी पहले अपने मामा के घर गई थी और वहां से अपनी मौसी के यहां आई थी, जहां यह हादसा हो गया।

मोबाइल फटने से गर्दन के पास आई गंभीर चोट
एसडीओपी भदौरिया के अनुसार, मोबाइल फटने की वजह से उर्वशी के गर्दन के पास गंभीर रूप से चोट आई थी। परिजनों ने पहले उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे तुरंत सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, धमाके से उर्वशी का शरीर बुरी तरह झुलस गया था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल में विस्फोट किस कारण हुआ, क्या बैटरी की खराबी थी या चार्जिंग के दौरान कोई तकनीकी गड़बड़ी। गांव में इस हादसे के बाद से मातम पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें