होली पर इंदौर में तीन साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश हुई। समय रहते पड़ोसियों की समझदारी से बच्ची को बचा लिया गया। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा और थाने लेकर पहुंचे। इसके बाद आरोपी के खिलाफ के दर्ज करवाया गया। तिलक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को होली के दिन आईडीए मल्टी स्कीम 140 में यह घटना हुई। विजय सारवान उम्र 40 साल का यहां पर है। उसकी तीन साल की बच्ची सोमवार को घर के बाहर होली खेल रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक आया और उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। पड़ोसियों ने युवक को बच्ची को ले जाते हुए देखा तो उसे पकड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम दीपक दुबे (32) निवासी बिचौली मर्दाना बताया। पुलिस आरोपी दीपक को पकड़कर थाने ले गई। यहां पिता विजय की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 363 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।