फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गैस सिलेंडर की नली फटी, इंदौर के मुख्य मार्ग पर होटल में लगी आग

Sun, 24 Aug 2025 05:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, दमकल ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया, दुकान के कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए। 
विज्ञापन
आग लगते ही दमकल की टीम तुरंत पहुंची - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक एक नाश्ते की दुकान में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर मेन रोड स्थित ‘रीवा सीधी नाश्ते’ की दुकान में गैस सिलेंडर की नली फटने से आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


कर्मचारी समय रहते बाहर निकले
एमआईजी थाना पुलिस के एएसआई शेखर पंवार ने बताया कि दुकान के मालिक अरुण पुत्र शिव वर्मा हैं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे जब कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर की नली फटी और आग तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद तीनों कर्मचारियों ने तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


दुकान का सामान जलकर खाक
हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान के भीतर रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों ने की मदद
आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे असफल रहे। बाद में दमकलकर्मियों ने पूरी तरह आग पर काबू पा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें