फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गड्ढे में मिली गैंगस्टर सलमान लाला की लाश बरामद, पुलिस मुठभेड़ में कई अपराधी पकड़ाए

Sun, 31 Aug 2025 10:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: सीहोर में इंदौर-भोपाल रोड पर पानी भरे गड्ढे से कुख्यात बदमाश सलमान लाला की लाश बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक लाला पर 32 से ज्यादा केस दर्ज थे और वह शुक्रवार रात पुलिस पीछा करने के दौरान फरार हो गया था। 
विज्ञापन
1 of 2
पुलिस ने कई अपराधियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सीहोर जिले के इंदौर-भोपाल रोड पर रविवार दोपहर एक पानी भरे गड्ढे में युवक की लाश तैरती हुई मिली। पुलिस ने मृतक की पहचान इंदौर निवासी सलमान लाला के रूप में की है, जिस पर एनडीपीएस और हत्या के प्रयास समेत 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि पूरी स्थिति इंदौर पुलिस के पहुंचने के बाद स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें...
Indore News: आयशा और फरहाना ने की कादरी की मदद, लव जिहाद का आरोपी पार्षद नेपाल में छुपा था

तलाश के दौरान मिला शव
शनिवार सुबह से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लसूडिया परिहार गांव के आसपास बदमाश की तलाश कर रही थी। इसी दौरान टीम को पानी भरे गड्ढे में शव नजर आया। बोट की मदद से शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सलमान लाला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पीछा करते समय फरार हुआ था सलमान
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर रात इंदौर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो का पीछा किया था। दरबार ढाबे के पास गाड़ी रोकने पर उसमें सवार पांच बदमाशों में से चार पकड़े गए, जबकि सलमान लाला अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। रविवार को उसका शव पानी में मिला।

शनिवार को चला सर्च ऑपरेशन
इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को सलमान लाला के भाई शादाब उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार किया था। हाल ही में सागर जेल से जमानत पर बाहर आए शादाब के पास से उसके साथियों समेत अवैध हथियार और ड्रग्स बरामद हुए।

पुलिस पर हमले की कोशिश
सूचना के बाद क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी की थी। इस दौरान शादाब और उसके साथी अरुण मालवीय उर्फ डार्लिंग, कुलदीप साल्दे और सौरभ राठौड़ पकड़े गए। गिरफ्तारी के वक्त आरोपियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने उन्हें काबू कर लिया।

कलेक्शन एजेंट हत्या केस का आरोपी
गैंगस्टर शादाब पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पंढरीनाथ इलाके में कलेक्शन एजेंट की हत्या का भी आरोपी है। इसी केस में उसे पहले इंदौर जेल में रखा गया था, बाद में ट्रांसफर कर सागर जेल भेजा गया। शनिवार को वह जमानत पर बाहर आया था।

हथियार और एमडी ड्रग बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 2 राउंड, 1 चाकू और 11 ग्राम एमडी ड्रग के साथ स्कॉर्पियो कार जब्त की। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अवैध हथियार व ड्रग्स की सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है।

बदमाशों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इंदौर पुलिस ने शनिवार रात अभियान चलाकर 1220 बदमाशों की चेकिंग की। इनमें से 576 के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 132 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा खुले में शराब पीते पाए गए 25 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें