फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: किसानों ने भरी मीटिंग से लाइनमैन को उठाया, बिजली काटने पर खेत में खूब पिटाई की

Sun, 17 Nov 2024 06:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: एमपीईबी दफ्तर में मिटिंग के दौरान लाइनमैन को उठा ले गए किसान, बोले सिंचाई के सीजन में काट दिया कनेक्शन, नुकसान की राशि भरने को कहा। 
 
विज्ञापन
खबर का प्रतिकात्मक चित्र। - चैटजीपीटी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बिजली काटने से परेशान किसान एमपीईबी दफ्तर में चल रही मिटिंग के दौरान ही लाइनमैन को अगवा कर कार से ले गए। लाइनमैन का आरोप है कि खेत में ले जाकर न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उस पर रुपयों के नुकसान की भरपाई करने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन


दो पर केस दर्ज किया
गौतमपुरा टीआई अरूण सोलंकी ने बताया कि राजेन्द्र मस्कोले निवासी गौतमपुरा की शिकायत पर विनोद जयराम और विशाल पर केस दर्ज किया है, तीनों किसान हैं। बताया जा रहा है कि लाइनमैन इन किसानों के खेत की बिजली काट आया था। 

सिंचाई चल रही, बिजली जरूरी
किसानों के खेत में एक कनेक्शन अवैध था। कल एमपीईबी कार्यालय शक्ति मंदिर नाके पर किसानों और एमपीईबी के अधिकारियों के बीच मामलों के निराकरण की मिटिंग चल रही थी, तभी तीनों ने लाइनमेन राजेंद्र को कार में बैठाया और अगवा कर खेत में ले गए। यहां उसकी जमकर पिटाई की और मांग की कि लाइन काटने से एक लाख का नुकसान हुआ उसकी भरपाई करे। पुलिस ने मारपीट करने वालों को पकड़ लिया है। इन दिनों किसानों को खेतों में सिंचाई की जरूरत पड़ रही थी, जिसके चलते बिजली का होना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें