फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पूर्व सीएम के भतीजे को मारी ट्रक ने टक्कर, दूध लेने के लिए पैदल निकले थे

Tue, 25 Nov 2025 12:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नवीनचंद्र कनाडि़या क्षेत्र की एक टाउनशिप में रहते है। वे घर से पैदल ही दूध लेने के लिए निकले थे। जब वे लौट रहे तो एक ट्रक ने जोर से उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
नवीनचंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाड़िया क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से 68 वर्षीय नवीनचंद्र जैन की मौत हो गई। वे मध्य भारत के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मिश्रीलाल गंगवाल के भतीजे थे। वे मंगलवार सुबह दूध लेने के लिए पैदल घर से निकले थे। तभी उन्हें ट्रक ने कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका। इस कारण ट्रक का नंबर भी ट्रेस नहीं हो पाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक का पता लगा रही है।

विज्ञापन


नवीनचंद्र जैन एक टाउनशिप में रहते थे। वे घर से पैदल ही दूध लेने के लिए निकले थे। जब वे लौट रहे तो एक ट्रक ने जोर से उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। नवीनचंद्र बैंक में काम करते थे। कुछ वर्षों पहले ही वे सेवानिवृत हुए थे। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा अमेरिका में है, जबकि दूसरे बेंगलुरु में है।

पिता की मौत के बाद बेटा अमेरिका से रवाना हो गया है। नवीनचंद्र मूलत: देवास के निवासी थे। बैंक की नौकरी के सिलसिले में अलग-अलग शहरों में रहे। परिजनों ने उनके अंगदान की इच्छा जताई। परिजनों ने इसके लिए संस्था से संपर्क किया है। बेटे के विदेश से आने के बाद उसकी प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें