फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मिठाई की दुकानों पर छापामारी, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले भी पकड़ाए

सार

Indore News: राखी से पहले खाद्य व गैस सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, मावा व मिठाई की जब्ती के साथ 48 घरेलू गैस सिलेंडर भी जप्त
विज्ञापन
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी पकड़ी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन और अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने मावा से भरे एक वाहन को पकड़ा। वाहन चालक भारत सिंह ने जानकारी दी कि मावा निलेश पाटीदार (नवीन मिल्क प्रोडक्ट्स, देवास) का है। मौके से 40 किलोग्राम मावा और 480 किलोग्राम मिल्क केक जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 56 हजार रुपए बताई जा रही है। मावा और मिल्क केक के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


शहरभर में मिठाई और डेयरी उत्पादों के लिए सैंपलिंग
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने अलग-अलग इलाकों में प्रतिष्ठानों से भी नमूने एकत्र किए। इनमें कालानी नगर स्थित मौसा जलेबी भंडार से गुपचुप मिठाई, जलेबी और इस्तेमाल किया गया रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कनाड़िया रोड से शर्मा स्वीट्स से मावा पेड़ा, अन्नड़ा रेस्टॉरेंट से मिल्क केक, ड्रायफ्रूट लड्डू एवं गुपचुप, सरिता दूध दही भंडार, गोपाल डेरी, अमृत डेरी और चंचल डेरी से दूध, मावा व लड्डू के नमूने लिए गए। साथ ही गत दिवस जब्त किए गए मावे के मामले में तीन मावा विक्रेता प्रशासन के समक्ष उपस्थित हुए। रतनलाल मावा भंडार से 5, हरिनारायण शर्मा से 1, और न्यू शर्मा मावा भंडार से 6 नमूने लिए गए।

लगातार निगरानी जारी
खाद्य सुरक्षा प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि त्योहार के समय शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री ही बाजार में उपलब्ध हो। आज कुल 25 नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर भी बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध भंडारण के खिलाफ भी अभियान चलाया। दो जांच दलों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 48 घरेलू गैस सिलेंडर व संबंधित उपकरण जप्त किए। पहले दल ने अरविंदो हॉस्पिटल के पास दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। मोहम्मद शादाब की दुकान पर घरेलू सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग होती पाई गई, जहां से 05 घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा), 19 छोटे नॉन-स्टैंडर्ड सिलेंडर, एक तौल कांटा और रिफिलिंग पाइप बरामद किए गए। एक अन्य प्रतिष्ठान से 07 सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए। दूसरे दल ने एयरपोर्ट रोड, शिक्षक नगर और कालानी नगर क्षेत्र के तीन रेस्टोरेंट्स में छापेमारी कर 17 घरेलू सिलेंडर जब्त किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें