फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में लगातार हो रहे अग्नि हादसे, लापरवाही पड़ रही भारी

Mon, 18 May 2026 06:15 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। दमकल की गाड़ियों सहित इंदौर नगर निगम के फायर फाइटिंग रोबोट, जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
आज खजराना में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। सुरक्षा मानकों में हो रही लापरवाही अब भारी पड़ रही है। इस सप्ताह में ही आग लगने की चार बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। नगर निगम की टीमें समय समय पर सुरक्षा मानकों की जांच करती है लेकिन गोदाम मालिकों, फैक्ट्री संचालकों और इमारतों में हो रही लापरवाही की वजह से आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आज ही खजराना थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। यहां कर्बला मैदान के समीप स्थित एक टेंट हाउस के बड़े गोदाम में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई।  यहां पर भी न तो आग बुझाने के उपकरण थे न ही सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया। 
विज्ञापन


यहां पर आग की लपटें इतनी तेज और भयानक थीं कि कुछ ही समय में आसमान में काले धुएं का एक विशाल गुबार छा गया, जो कई किलोमीटर दूर से ही साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। इस भयावह घटना को देखकर आस-पास के इलाके के लोगों में दहशत और हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना समय गंवाए तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बिना किसी देरी के आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुट गई।

रुई गोदाम और फैक्ट्री में लगी आग
दो दिन पहले धार रोड स्थित प्लास्टिक दाना फैक्ट्री और सांवेर रोड स्थित रुई गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। धार रोड पर आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियों के साथ पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


पेट्रोल डिपो के पास लगी आग
इसी महीने देवास नाके के पास मांगलिया में स्थित पेट्रोल डिपो के पास एक दुकान में भीषण आग लग गई। यहां पर भी आग बुझाने के उपकरण नहीं थे न ही आसपास पानी की व्यवस्था थी। फायर ब्रिगेड के आने तक आग आसपास की कई दुकानों में फैल गई। पास में ही पेट्रोल डिपो होने की वजह से तुरंत फायर ब्रिगेड एक्शन में आई और आसपास के सभी रास्तों को बंद करवाया गया। समय रहते यहां पर आग से काबू पाया गया। 

कमिश्नर बोले हम लगातार जांच कर रहे 
नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के अनुसार हम शहर में लगातार सर्वे कर रहे हैं। इमारतों में भी जांच की जा रही है। जहां पर भी सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जा रही है वहां पर तुरंत कार्रवाई हो रही है। 
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें