फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: उद्योग क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में लगी आग, दूर से ही नजर आई लपटें

Sun, 31 Mar 2024 09:17 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

फायर ब्रिगेड की टीम ने देर रात तक आग पर काबू पाया, फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हुआ। 
 
विज्ञापन
इंदौर समाचार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के उद्योग क्षेत्र पोलोग्राउंड में शनिवार शाम को आग लग गई। यहां पर स्थित इप्का लैब के पास एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। आग की लपटें और धुआं बहुत दूर से ही नजर आ रहा था। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए भी बहुत मशक्कत करना पड़ी। फायर विभाग के अनुसार घटना करीब शाम 6.30 बजे की है। पोलो ग्राउंड में इप्का लैब के पास आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियों को पोलो ग्राउंड भेजा गया। विशाल इंक एंड केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आसपास की दीवारों को जेसीबी से हटाया गया ताकि आग ज्यादा न फैले। आग बुझाने के लिए करीब तीन घंटे तक मशक्कत की गई। आग लगने का कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया गया लेकिन फैक्ट्री मालिक का कहना है कि वो मेन स्विच ऑफ करके जाते हैं। छुट्टी होने से कोई कर्मचारी नहीं था। आग लगने की वजह से फैक्ट्री में रखा माल जल गया और बहुत नुकसान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें