फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अवैध जमीन पर प्लॉट काटकर बेच दिए, पीड़ितों की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

Wed, 11 Dec 2024 04:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के द्वारकापुरी में विक्रय कर संस्था की जमीन पर पूर्व मालिक और उनके परिवार ने अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने और मकान निर्माण का काम शुरू करवा दिया। शिकायत के बाद नगर निगम की जांच पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
इंदौर में अवैध कॉलोनी पर एफआईआर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में विक्रयकर संस्था की जमीन पर कब्जा कर अवैध कॉलोनी काटने का मामला सामने आया है। इस जमीन पर पूर्व मालिक और उनके परिवार ने कब्जा करते हुए वहां प्लॉट काटे और लोगों को बेचकर मकानों का निर्माण शुरू करवा दिया। इस मामले में संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों ने कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर और मेयर को शिकायत की। शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी का निर्माण किया

विज्ञापन

नगर निगम के सहायक यंत्री सत्येंद्र सिंह राजपूत की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अनिल पुत्र रामराव बोराडे, उसके भाई प्रदीप बोराडे, जयश्री पति अशोक, सीमा पति विजय और गौरव उर्फ गोल्डी द्विवेदी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बिना किसी अनुमति के अवैध कॉलोनी का निर्माण किया। उन्होंने जमीन के प्लॉट काटकर बेचे और वहां मकान बनवाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी। जब इस मामले की जानकारी निगम को लगी तो जांच करवाई गई, जिसमें अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई। इसके बाद निगम ने कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई।

कैसे हुआ खेल
यह जमीन विक्रयकर संस्था की है, जिसे रामा राव के बेटों से खरीदा गया था। जमीन की रजिस्ट्री संस्था के नाम पर हो चुकी थी लेकिन रामा राव की मौत के बाद उनके परिवार के लोगों ने इस जमीन को गौरव उर्फ गोल्डी को बेच दिया। इसके बाद नोटरी पर अन्य लोगों को प्लॉट बेचकर वहां मकान निर्माण का काम शुरू कर दिया गया।

पहले भी की गई थी शिकायत

विज्ञापन

इस मामले में पहले भी कई बार पुलिस में शिकायत की गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः संस्था और उसके सदस्यों ने कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा और मेयर पुष्यमित्र भार्गव को शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार रात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें