फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शराबी बेटे ने निकाला चाकू, पिता ने मोगरी मारकर ले ली जान

Tue, 05 Aug 2025 09:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां संपत्ति और शराब को लेकर हुए विवाद में पिता ने अपने ही बेटे की मोगरी मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
गोलू - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की मोगरी मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटा शराब पीने का आदी था और आए दिन अपने पिता से विवाद करता रहता था। मंगलवार को भी नशा करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर पिता ने बेटे के सिर पर मोगरी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बेटे की आदतों से परेशान था पिता, मौके पर ही तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, यह घटना अंबिकापुरी मेन इलाके की है। आरोपी सतीश भावसार ने अपने बेटे गोलू भावसार के सिर पर मोगरी से वार किया, जिससे उसकी जान चली गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोलू कोई काम नहीं करता था और अक्सर माता-पिता से खर्च के लिए पैसे मांगता था।

पहले भी कर चुका था हमला, चाकू से पिता पर किया था वार
मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गोलू नशे की हालत में घर आया और पिता से फिर झगड़ने लगा। इस दौरान संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया और गोलू ने चाकू निकालकर पिता पर हमला करने की कोशिश की। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, इसी के जवाब में पिता ने मोगरी उठाकर उसके सिर पर दो बार वार किया। गोलू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मां थी मौजूद, पहले भी हो चुकी थी पुलिस में शिकायत
घटना के समय गोलू की मां भी घर पर मौजूद थी। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि गोलू की पत्नी उसे काफी पहले ही छोड़ चुकी है और वह लंबे समय से माता-पिता पर मानसिक और शारीरिक दबाव बना रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोलू पहले भी माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका है और एरोड्रम थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। पिता सतीश भावसार प्लास्टिक की थैलियों की सिलाई का काम करते हैं और कई साल से बेटे की आदतों से परेशान थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें