फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मनीष मल्होत्रा ने इंदौर में खोले सफलता के राज, बताया कैसे डाइनिंग टेबल पर काटते थे कपड़े

Sat, 11 Apr 2026 09:44 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने 500 से अधिक छात्रों को अपने संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई। मनीष मल्होत्रा ने इंदौर के छात्रों को इंटर्नशिप देने की घोषणा भी की और युवाओं को सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
छात्रों से संवाद करते मनीष मल्होत्रा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शहर के फैशन और डिजाइन क्षेत्र से जुड़े युवाओं, प्रोफेशनल्स और लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को इंदौर में संबोधित किया। होटल द शेरेटन ग्रैंड में आयोजित इस सत्र के दौरान उन्होंने अपनी व्यक्तिगत यात्रा, उद्योग के अनुभव और भविष्य में सफल होने के महत्वपूर्ण सूत्रों पर विस्तार से चर्चा की। मनीष मल्होत्रा ने वर्तमान पीढ़ी की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवाओं के पास खुद को साबित करने के लिए असीम अवसर उपलब्ध हैं, लेकिन इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए निरंतर कठिन परिश्रम अनिवार्य है। मनीष मल्होत्रा एनआईएफ ग्लोबल इंदौर की ओर से आयोजित कार्यक्रम इन कन्वर्सेशन विद मनीष मल्होत्रा में शामिल होने के लिए इंदौर आए। 
विज्ञापन


डिजाइन क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य और बढ़ते अवसर
मनीष मल्होत्रा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि डिजाइन के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाएं बहुत व्यापक हैं। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की तुलना वर्तमान समय से करते हुए बताया कि जब उन्होंने इस करियर की शुरुआत की थी, तब आज की तुलना में इतने संसाधन और मौके मौजूद नहीं थे। समय के साथ फैशन जगत में बड़े बदलाव आए हैं और आज की जनरेशन के पास अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बहुत बड़ा मंच है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे अपने पैशन के प्रति हमेशा वफादार रहें और बिना थके मेहनत करें, क्योंकि यही सफलता का एकमात्र मार्ग है।

संघर्ष के दिनों को किया याद
अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए मनीष मल्होत्रा ने बताया कि उनका सफर एक बहुत ही छोटे कमरे से शुरू हुआ था जहां सिलाई मशीनें रखी रहती थीं। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसी स्थिति भी आई जब उन्हें डाइनिंग टेबल पर रखकर कपड़ों की कटिंग करनी पड़ी। संघर्ष के इन पलों ने ही उन्हें मजबूती दी। उन्होंने छात्रों से संवाद के दौरान यह भी स्वीकार किया कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनके मन में भी असफलता को लेकर सवाल उठते थे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका मानना है कि इंसान अपनी गलतियों से ही सबसे ज्यादा सीखता है। उन्होंने कहा कि हर दिन आपका नहीं हो सकता और गलतियां होना स्वाभाविक है, जरूरी यह है कि आप उन गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन


इंदौर के छात्रों को मिलेगी इंटर्नशिप
कार्यक्रम के अंत में एनआईएफ ग्लोबल इंदौर की चेयरपर्सन साधना तोडी ने मनीष मल्होत्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गर्व के साथ जानकारी दी कि मनीष मल्होत्रा ने तीन अलग-अलग शहरों के 15 फैशन डिजाइनिंग छात्रों को इंटर्नशिप देने की घोषणा की है, जिनमें इंदौर के छात्र भी शामिल होंगे। यह घोषणा स्थानीय छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर बनकर आई है। साधना तोडी ने कहा कि इस टॉक शो के माध्यम से छात्रों को फैशन इंडस्ट्री के वास्तविक अनुभवों को करीब से समझने का मौका मिला है, जो निश्चित रूप से उन्हें उनके सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में सूखते जलस्रोत और टैंकरों पर टिकती प्यास, जहां नर्मदा नहीं वहां 'वॉटर इमरजेंसी' के हालात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें