फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़ भागा तस्कर, तलाशी ली तो उड़ गए सबके होश

Tue, 23 Jun 2026 05:48 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अवैध शराब और कार की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 39 हजार रुपये आंकी गई है, जिसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेंसलाय पीथमपुर मार्ग के ग्राम भैंसलाय के पास पुलिस ने 4 लाख रुपए की शराब पकड़ी है। पुलिस द्वारा वाहन क्रमांक एमपी 09-सीजे-9152 सफेद रंग मारूती सुजुकी डिजार कार को रोकने की कोशिश की गई।

 

मौके से चालक फरार और सघन तलाशी

कार को रोकने का प्रयास करने पर ड्राईवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद आबकारी टीम द्वारा उक्त गाड़ी की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से गत्ते के कुल 12 कार्टून्स बरामद किए गए जिसमें देशी प्लेन मदिरा पाई गई।

 

भारी मात्रा में अवैध शराब और वाहन जब्त

जांच करने पर प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग देशी शराब के रखे पाये थे। इस प्रकार कुल 180 बल्क लीटर देशी मदिरा अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी। जिसे विधिवत कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 39 हजार रूपये हैं।

 

कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में वृत्त महू ब प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर एवं टीम के द्वारा अवैध शराब जप्ती की कार्यवाही की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें