फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore New: इंदौर में 90 साल पुराने क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव हुए, सभी 21 पदों पर वोट डाले

Tue, 07 Jul 2026 05:54 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के 94 साल पुराने क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में रहे। 805 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि मतगणना 8 जुलाई को होगीॉ
विज्ञापन
क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सबसे बड़े इंदौर के कपड़ा बाजार के 94 साल पुराने क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को हुए। 844 सदस्यों वाले संगठन में 805 सदस्यों को मतदान का अधिकार मिला, जबकि वार्षिक शुल्क जमा नहीं करने के कारण 39 सदस्य मतदान से वंचित रहे। कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में थे।

विज्ञापन

 

कपड़ा बाजार स्थित कमेटी हॉल में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। सभी 21 पदों पर वोट डालना अनिवार्य था। कम या अधिक वोट होने पर मतपत्र निरस्त माना गया। यह शर्त इसलिए रखी गई थी, ताकि सिंगल वोटिंग न हो।
 

मुख्य चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम पसारी ने बताया कि सदस्यों की सुविधा के लिए 10 पोलिंग बूथ बनाए गए। दोपहर 1 बजे से मतदान शुरू हुआ। 8 जुलाई को दोपहर 1 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम 7 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुने गए 21 सदस्यों में से संस्था के अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित 6 पदाधिकारियों का चुनाव होगा। इन पदों के लिए 10 दिनों के भीतर फिर से चुनाव होंगे। इसमें भी सभी 805 सदस्य मतदान करेंगे।

विज्ञापन

 

इस बार चुनाव में अजय लालवानी, अमर वाधवानी, अरुण बाकलीवाल, अशोक कुमार जैन, बाहुबली पाटनी, चंद्रप्रकाश गंगवाल, ज्ञानचंद संचेती, गिरीश कुमार काबरा, गोविंद दास राठी, हेमंत कुमार जैन, हेमंत कुमार पाटनी, जगदीश फतेचंदानी, कैलाश मूंगड़, कैलाश सोमानी, कैलाशचंद्र खंडेलवाल, महेंद्र कुमार अग्रवाल, मनोज नीमा, मोहित मोदी, मुकेश टोंग्या, नंदकिशोर नीमा, नंदलाल राजानी, नरेंद्र नीमा, निर्मल सेठी, ओमप्रकाश बाल्दी, पंकज ऐरन, पारस कुमार पाटोदी, प्रमोद पहाड़िया, राजेश आजाद, राजेश कुमार नाहटा, रजनीश चौरड़िया, रमेश राजानी, संदीप जैन, संजय लड्डा, सत्यनारायण सारडा, शिवकुमार जगवानी, तुषार सोमानी, वैभव बाहेती, विजय तिवारी, विनीत कुमार कोचर, विपिन जैन और विवेक कुमार गंगवाल सहित अन्य उम्मीदवार मैदान में रहे। उनके समर्थकों ने दिनभर अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें