फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नशे में झूमते हुए नगर निगम का ट्रैक्टर चला रहा था ड्राइवर, पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही सो गया

Sat, 09 May 2026 05:24 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के नवलखा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक और उसके दो साथियों को पकड़ा है। चालक ट्रैक्टर से उतरने के बाद वह डिवाइडर पर ही सो गया। वाहन पर नगर निगम इंदौर की नेमप्लेट लगी हुई थी।
विज्ञापन
नशेड़ी ड्राइवर सड़क पर ही सो गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सबसे व्यस्ततम नवलखा चौराहे पर शुक्रवार को एक गंभीर घटनाक्रम सामने आया। यहां पर एक ट्रैक्टर चालक बेहद नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पहुंचा। वह ट्रैक्टर को सड़क पर लहराते हुए अग्रसेन चौराहे की तरफ से आ रहा था। ड्यूटी पर तैनात एएसआई अनिल चौहान और उनकी टीम ने जैसे ही ट्रैक्टर की अनियंत्रित गति देखी, उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और वाहन को बीच रास्ते में ही रुकवाया।
विज्ञापन


चालक और साथियों की स्थिति देख पुलिस दंग
पुलिस ने जब ट्रैक्टर रुकवाया तो नजारा हैरान करने वाला था। चालक इतनी अधिक शराब पिए हुए था कि वह सीट पर ठीक से बैठने की स्थिति में भी नहीं था। उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार अन्य दो लोग भी पूरी तरह नशे में डूबे हुए थे। पुलिस ने जब ड्राइवर को नीचे उतारा, तो वह सड़क के डिवाइडर पर ही लेट गया। ट्रैफिक पुलिस की तत्परता ने एक बड़े संभावित हादसे को टाल दिया, अन्यथा भीड़भाड़ वाले इलाके में कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

नगर निगम की नेमप्लेट की जांच कर रही पुलिस
जांच के दौरान ट्रैक्टर के अगले हिस्से पर एक प्लेट लगी पाई गई जिस पर इंदौर नगर निगम के जोन 12 के कार्य हेतु तैनात होने का जिक्र था। इस जानकारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि क्या यह वाहन वास्तव में नगर निगम में अनुबंधित है। यदि यह वाहन सरकारी कार्य में संलग्न पाया जाता है, तो यह विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल ट्रैक्टर और चालक को भंवरकुआं पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे
इससे पहले इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर नशे में धुत एक चालक ने भीड़ में ट्रक दौड़ा दिया था जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान भी इन दिनों नशेड़ियों को लगातार पकड़ रहा है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें