फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में हाॅस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर की डाॅक्टर ने आत्महत्या

Mon, 18 May 2026 09:07 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के पीजी फाइनल ईयर के एक छात्र ने हॉस्टल की पाँचवीं मंज़िल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान जबलपुर से एमबीबीएस कर चुके 30 वर्षीय डॉ. अमन पटेल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
अमन की पांचवींं मंजिल से गिरकर मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी के अंतिम वर्ष के छात्र डॉ. अमन पटेल की आत्महत्या से मेडिकल कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। 30 वर्षीय डॉ. अमन ने कॉलेज हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन, छात्र और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


रात दो बजे चौकीदार ने देखा शव
जानकारी के अनुसार डॉ. अमन पटेल मेडिसिन विभाग में पीजी फाइनल ईयर के छात्र थे। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई जबलपुर से की थी और आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। साथी छात्रों के मुताबिक अमन पढ़ाई में काफी होनहार और शांत स्वभाव के थे। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे हॉस्टल के चौकीदार ने कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक नंबर पांच के नीचे उनका शव पड़ा देखा। इसके बाद साथियों ने तुरंत कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।

कमरे की तलाशी में नहीं मिला सुसाइड नोट
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने डॉ. अमन के कमरे की भी तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत से पहले उन्होंने किन लोगों से बातचीत की थी।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- पूर्व मिस पुणे की मौत या हत्या? शादी के पांच महीने बाद फंदे पर मिली ट्विशा, मौत की कहानी ने हिला दिया भोपाल

विज्ञापन


कुछ महीनों में पूरी होने वाली थी डिग्री
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि अमन ने घटना से कुछ घंटे पहले ही अपने परिवार से बातचीत की थी। साथियों ने बताया कि डॉ. अमन की पीजी डिग्री कुछ ही महीनों में पूरी होने वाली थी। मेडिकल कॉलेज में पिछले एक साल के भीतर आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें