फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में तोड़ा समाज के भवन का खतरनाक मकान, राजवाड़ा में एक मकान का छज्जा टूटा

Tue, 07 Jul 2026 08:42 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नगर निगम ने लगातार नोटिसों के बावजूद जर्जर और खतरनाक भवनों को नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को नंदलालपुरा और चंद्रभागा मेन रोड पर दो पुराने व खतरनाक मकानों को तोड़ा गया। 
विज्ञापन
राजवाड़ा में एक मकान का छज्जा टूटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश से पहले नगर निगम खतरनाक मकानों को तोड़ने का अभियान चला तो रहा है, लेकिन उसकी गति धीमी है। अब बरसते पानी में मकान तोड़े जा रहे हैं। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने नंदलालपुरा में सोमवंती समाज की जमीन पर बने भवन को तोड़ा।

विज्ञापन


वर्षों पुराने इस भवन के ज्यादातर हिस्से खतरनाक हो चुके थे और तीन साल से लगातार नगर निगम की तरफ से खतरनाक हिस्से को हटाने या उसकी मरम्मत करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे थे, लेकिन भवन संचालकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पिछले माह फिर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने के बाद मंगलवार को नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और भवन को तोड़ दिया। इस दौरान विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए दो थानों का पुलिस बल भी मौके पर तैनात था।

 

इसके अलावा चंद्रभागा मेन रोड पर एक हजार वर्गफीट के मकान को तोड़ा गया। यह मकान रमन धुलधोए का था। मकान 80 साल से ज्यादा पुराना था और गिरने का खतरा बना हुआ था, लेकिन नोटिस के बावजूद मकान नहीं तोड़ा जा रहा था।

विज्ञापन


इंदौर में अभी भी 100 से ज्यादा मकान खतरनाक मकानों की सूची में हैं और उनमें लोग भी रहते हैं। फिलहाल नगर निगम की प्राथमिकता उन मकानों को तोड़ने में है, जो ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं और कभी भी ढह सकते हैं। पिछले साल एक मकान के ढहने से इंदौर में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

महालक्ष्मी मंदिर के पास गिरा मकान का छज्जा

राजवाड़ा पर महालक्ष्मी मंदिर के पास स्थित एक मकान का छज्जा गिर पड़ा। यह मकान मुख्य मार्ग पर है, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मकान के नीचे दुकानें भी संचालित होती हैं। हालांकि, नगर निगम ने फिलहाल इस खतरनाक मकान को नहीं तोड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें