फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सिंहस्थ 2028 से पहले सांवेर रोड चौड़ीकरण पर फोकस, यहां से गुजरेंगे लाखों भक्त

Sun, 23 Nov 2025 09:24 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में सिंहस्थ 2028 और मास्टर प्लान के तहत सांवेर रोड से शिवशक्ति नगर तक की सड़क को 100 फीट चौड़ा करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इंदौर की इस सड़क को 100 फीट किया जाएगा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से उज्जैन के बीच विकास कार्य बहुत तेजी से चल रहे हैं। सिंहस्थ 2028 के चलते सरकार और प्रशासन का भी इस ओर पूरा ध्यान है। इन दिनों इंदौर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें एक प्रमुख सड़क सांवेर रोड पेट्रोल पंप से शिवशक्ति नगर तक भी जाती है। इस सड़क के आसपास पिछले 20 से 25 वर्षों में कई बस्तियां बस गई हैं। लगातार होती अवैध बसाहट और बेतरतीब निर्माण ने यहां पर कई तरह की समस्याएं पैदा कर दी हैं। अब इस रोड के निर्माण के लिए यहां पर लगभग 500 से अधिक घर और दुकानों को हटाने या फिर उन्हें सड़क के दायरे से दूर करने की मशक्कत शुरू हो गई है। मास्टर प्लॉन में कहीं, 60 तो कहीं 80 फीट सड़क बनना है, लेकिन यह सड़क 100 फीट बनाई जाएगी। इस इसलिए किया गया है क्योंकि इंदौर से उज्जैन का ट्रैफिक लोड इस जगह पर रहता है। यहां पर रहवासी और व्यापारी खुद ही अपने घर और दुकानों के अवैध हिस्से हटा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल, रिटायर्ड प्रिंसिपल और बैंक अफसर को 72 घंटे रखा बंधक

एयरपोर्ट से उज्जैन तक फायदा देगी यह सड़क
इस रोड के निर्माण से एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा। इसके साथ अरविंदो चौराहे के आसपास लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इंदौर से उज्जैन के रोड पर भी लगातार जाम लगने लगा है और इसके बनने के बाद उसमें भी बहुत राहत मिलेगी। सिंहस्थ 2028 में लाखों भक्त इंदौर से उज्जैन के बीच ट्रैवल करेंगे, उस समय के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण अभी से करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


बड़े निवेशक आएंगे
सरकार और प्रशासन ने इंदौर से उज्जैन के बीच इस हिस्से में कई उद्योगों को जगह दी है लेकिन अवैध निर्माण और बसाहट के चलते यहां पर बड़े उद्योग आने से बचते रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने के बाद यहां पर बड़े निवेशकों के आने की संभावना बढ़ जाएगी।

रहवासी क्षेत्रों को भी फायदा होगा
हमने यहां पर 20 साल पहले घर खरीदा था, घर भी लोन पर है। यदि सड़क चौड़ीकरण होता है तो रहवासी क्षेत्रों में बहुत फायदा होगा। आसपास विकास को गति मिलेगी।
- चंचल गुप्ता, रहवासी

हमारे व्यापार को गति मिलेगी
एयरपोर्ट से लेकर उज्जैन तक कनेक्टिविटी के चलते हमने यहां पर दुकान खरीदी थी। पहले यह सड़क 100 फीट चौड़ीकरण का प्रस्ताव नहीं था। हालांकि इससे हमारे व्यापार को ही गति मिलेगी।
- कृष्णपाल जोशी, व्यापारी

क्षेत्र में तेजी से विकास होगा
इस सड़क के निर्माण में हमारे सभी रहवासी साथ में हैं। इससे सभी जगह विकास कार्यों को गति मिलेगी। यह सड़क सिंहस्थ में बड़ी भूमिका निभाएगी। लाखों भक्त यहीं से आना जाना करेंगे।
विज्ञापन

सोनाली विजय परमार, पार्षद

इंदौर का विकास हमारी प्राथमिकता
मास्टर प्लान की सड़कों को इंदौर के विकास को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है। कई क्षेत्रों में व्यापारियों और रहवासियों ने हमें अपनी परेशानियां बताई है। इंदौर से उज्जैन के बीच यातायात सुलभ करने के लिए यह रोड चौड़ीकरण हो रहा है। हम बीच का रास्ता निकालकर काम करेंगे।
- पुष्यमित्र भार्गव, महापौर

(सांवेर रोड पेट्रोल पंप से शिवशक्ति नगर)

यह है योजना
25 साल पहले यहां पर कई बस्तियां बसी
कई उद्योग भी यहां पर संचालित हो रहे
500 से अधिक घर दुकानें हैं इस क्षेत्र में
सड़क को 100 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव है
इसमें लगभग 966 करोड़ रुपये का खर्च आएगा
.58 किमी सड़क आएगी मास्टर प्लान के दायरे में

इसलिए जरूरी चौड़ी सड़क
इंदौर से उज्जैन रोड पर तेजी से विकास होगा
अरविंदो चौराहे से बाणगंगा तक का ट्रैफिक लोड कम होगा
एयरपोर्ट जाने के लिए अधिक सुविधाएं मिलेगी
बड़े उद्योगों के आने की संभावनाएं खुलेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें