फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पुलिस ने साइबर ठगी के तीन करोड़ रुपए वापस दिलवाए, यह अब तक की सबसे बड़ी राशि

Mon, 02 Dec 2024 07:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: नवंबर के महीने में पुलिस ने अब तक की सबसे अधिक राशि पीड़ितों को वापस दिलवाई है, पुलिस ने जल्द सूचना देने के लिए भी हेल्पलाइन जारी की है। 
 
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में साइबर क्राइम के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस भी पीड़ितों की मदद करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर आर्थिक ठगी करने के मामलों में तुरंत राशि वापस दिलवाने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को भी लगाया गया है। इसी कड़ी में 
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार आवेदकों के पैसे रिफंड कराए जा रहे हैं। नवंबर में अब तक की सबसे अधिक राशि रिफंड करवाई गई है। 2024 (नवंबर) में आवेदकों के 03 करोड़ 45 हजार रुपए सकुशल वापस कराए गए एवं आवेदकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए साइबर पाठशाला जैसे अभियान के माध्यम से लाखों लोगों को जागरूक किया गया है और ये अभियान निरंतर जारी हैं। 

समय पर सूचना देने से जल्दी मिलती है राशि
दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित cyber helpline, citizen cop, NCRP पोर्टल आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल द्वारा आवेदकों से फ्रॉड की सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही कर आवेदकों के पैसे ठग से वापस कराने का कार्य निरंतर कर रही है। पीड़ित समय पर सूचना दें तो राशि जल्दी वापस मिलती है। 
विज्ञापन

      
हेल्पलाइन याद रखें
आमजन को सूचित किया जाता है कि आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन की धोखाधड़ी होने पर तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445, 1930/NCRP पोर्टल, आदि माध्यमों से शिकायत करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें