फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Thu, 21 Nov 2024 03:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के द्वारकापुरी में सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अवैध ब्याज, धमकियों और संपत्ति हड़पने के दबाव ने परिवार को गंभीर संकट में डाल दिया है।
विज्ञापन
सुनंदा और सूदखोर निलेश सिलावट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बुधवार रात महिला को गंभीर हालत में उसके बेटे ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान सुनंदा पाटिल के रूप में हुई है, जो अहिरखेड़ी की रहने वाली हैं। रात में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर सुनंदा का बयान लिया।

कोर्ट में धमकाकर मकान अपने नाम करवाया

विज्ञापन

महिला के बेटे विवेक पाटिल ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले उन्होंने छावनी क्षेत्र में रहने वाले निलेश सिलावट से 3 लाख रुपये उधार लिए थे। यह रकम 5 प्रतिशत मासिक ब्याज पर ली गई थी। शुरुआत में तय ब्याज चुकाने के बाद, अगले महीने निलेश ने ब्याज दर बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी। तीसरे महीने जब विवेक ब्याज चुकाने में असमर्थ रहे, तो निलेश ने घर आकर विवाद किया। विवेक ने किसी तरह 1 लाख रुपये की व्यवस्था कर उसे दिए, लेकिन इसके बाद भी निलेश ने विवेक के नाम पर महंगे सामान, जैसे एसी, वाटर प्यूरीफायर और एक 80 हजार रुपये का मोबाइल, फाइनेंस करवाया। उसने विवेक से इनकी किस्तें भरने और बाकी रकम पर अलग से ब्याज देने का दबाव भी बनाना शुरू कर दिया। लगातार बढ़ते दबाव के कारण लगभग 25 दिन पहले निलेश और विवेक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद निलेश कुछ लोगों के साथ घर आया और विवेक को अपने साथ ले गया। बाद में वह विवेक को कोर्ट ले गया और सुनंदा को धमकाकर मकान अपने नाम करवाने पर मजबूर कर दिया। विवेक ने यह भी बताया कि बालदा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला रेखा भी उनकी मां को घर आकर धमका रही थी।

बेटा घर पहुंचा तो मां को बेसुध पाया
बुधवार को निलेश ने बार-बार सुनंदा को फोन कर परेशान किया और कुछ लोगों को उनके घर भेजा। उसने ब्याज के ऊपर पेनल्टी की मांग करते हुए विवेक को फिर से उठाने की धमकी दी। मानसिक और आर्थिक दबाव से तंग आकर सुनंदा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात में जब विवेक घर लौटा, तो उसने अपनी मां को बेसुध हालत में पाया। पास में जहरीले पदार्थ का पैकेट पड़ा हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें