फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: युवती के बर्थडे में जमकर मारपीट, विवाद ने सांप्रदायिक रूप लिया

Tue, 19 Nov 2024 01:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्ष भिड़े, रहवासी बोले डांस क्लास की वजह से हमेशा होते हैं झगड़े। 
 
विज्ञापन
इंदौर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। यह घटना रात के समय शुरू हुई, जब परिवहन नगर क्षेत्र में खुशी नाम की युवती के घर बर्थडे पार्टी चल रही थी। वहां जोरदार शोर-शराबे की शिकायत पर किशन राठौर नामक व्यक्ति ने युवकों को शांत रहने के लिए कहा। किशन का आरोप है कि इस पर रिजवान, रेहान, अमान, शिब्बू और अम्जा ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


युवती के दोस्तों ने भी लगाया मारपीट का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष से रेहान शाह ने शिकायत दर्ज कराई कि खुशी उनकी दोस्त है और बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ लोग घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। इन लोगों ने उन पर कुर्सी से हमला किया और मारपीट कर उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। रेहान का कहना है कि उन्हें अपनी गाड़ियां छोड़कर वहां से भागना पड़ा। 

रहवासी बोले लगातार हो रही घटनाएं
इस घटना के बाद रहवासियों ने चंदन नगर के युवकों पर चाकू से हमले और गाड़ियों में तोड़फोड़ के आरोप लगाए। उनका यह भी कहना है कि खुशी द्वारा डांस क्लास चलाने के कारण वहां अक्सर हुड़दंग होता है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


हिंदू संगठन भी पहुंच गए
विवाद की सूचना पर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाने में मामला पहुंचने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह मामला बर्थडे पार्टी से शुरू हुआ, लेकिन इसमें सांप्रदायिक तनाव की झलक भी देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें