फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कार की सीट में मिले 4.80 करोड़ के जेवर, गुजरात से दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 06:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मुख्य आरोपी व्यापारी का ही ड्राइवर निकला, जिसने अपने साथी के साथ कार में रखे जेवरात गायब कर दिए थे। पुलिस ने कार की सीट में छिपाए गए पूरे जेवरात बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
मसरू और प्रेमपाल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 4 करोड़ 80 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपियों को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी किए गए जेवरात को कार की सीट के अंदर छिपा रखा था। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को इंदौर लाया गया है।
विज्ञापन


व्यापारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
यह मामला अहमदाबाद निवासी सोने के व्यापारी धर्मेंद्र भाई जयंतीलाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। व्यापारी ने बताया कि वह सोने के सैंपल लेकर विभिन्न शहरों में व्यापारियों से मुलाकात करते हैं। 9 जुलाई को उन्होंने अपने ड्राइवर मसरू राबरी को इंदौर भेजा था, जिसके साथ 4 किलो 800 ग्राम (करीब 4.80 करोड़ रुपए) के सोने के जेवरात थे। ड्राइवर गंगवाल बस स्टैंड के पास कार से बैग लेकर अपने साथी के साथ फरार हो गया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

फरारी के दौरान गुजरात-राजस्थान सीमा में छिपे रहे आरोपी
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वारदात के बाद राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर छिपकर फरारी काट रहे थे। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने पालनपुर (गुजरात) से मसरू रबारी और प्रेमपाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि चोरी किए गए जेवरात कार की सीट में छिपाए गए थे। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर सोने के जेवर बरामद कर लिए।
विज्ञापन


शराब तस्करी में भी लिप्त है आरोपी प्रेमपाल
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि प्रेमपाल सिंह शराब तस्कर है। उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास (धारा 307) के दो प्रकरण दर्ज हैं और वह कई बार फायरिंग की वारदात भी कर चुका है। पुलिस ने सूझबूझ के साथ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें