फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लॉरेंस गैंग का एक और गुर्गा गिरफ्तार, बिल्डरों की रेकी कर भेजता था लोकेशन

Sat, 09 May 2026 06:34 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस गैंग से जुड़े एक और आरोपी सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के तीन बड़े बिल्डरों के घर और दफ्तर की रेकी कर उनकी लोकेशन गैंग के सदस्यों को मुहैया कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी राजपाल और डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस गैंग द्वारा शहर के प्रमुख बिल्डरों को धमकाने और रंगदारी मांगने के मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने उज्जैन जिले के महिदपुर से सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि सचिन ने ही इंदौर के बड़े बिजनेसमैन विवेक दम्मानी, चेतन सिंह पवार और कुंवर सिंह भूरिया के घर, दफ्तर और उनकी आवाजाही के रास्तों की रेकी की थी। आरोपी ने यह तमाम संवेदनशील जानकारियां गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचाई थीं ताकि वे बिल्डरों को निशाना बना सकें।
विज्ञापन


तीन दिनों की कड़ी पूछताछ में खुले राज, सिग्नल एप का उपयोग करते थे आरोपी
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, पूर्व में पकड़े गए आरोपी राजपाल से मिली लीड के आधार पर सचिन को सायबर सेल और मुखबिरों की मदद से ट्रेस किया गया। शुरुआत में आरोपी सचिन पुलिस को गुमराह करने और जानकारी छिपाने की कोशिश करता रहा, लेकिन तीन दिनों तक चली सघन पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अवैध लाभ कमाने के लालच में उसने और उसके साथी कुलदीप ने रेकी की थी और यह डेटा सिग्नल एप के जरिए हैरी बॉक्सर तक पहुंचाया गया था।

अब तक तीन आरोपी पुलिस हिरासत में
इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए क्राइम ब्रांच की एसआईटी लगातार काम कर रही है। पुलिस अब तक इस मामले में सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा, राजपाल चंद्रावत और सोनू उर्फ रितेश खंगार को गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने बिल्डरों को कॉल और व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की थी। पकड़े गए आरोपी सचिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि गैंग के अन्य संपर्कों और भविष्य की साजिशों का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें