फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के भाजपा कार्यालय विवाद का पटाक्षेप, कालिख पोतने वाले नेता ने मांगी माफी

Wed, 29 Oct 2025 09:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष के केबिन के बाहर लगी नेम प्लेट पर काला रंग लगाने वाले मिलाप मिश्रा ने अपना एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं डिप्रेशन में था और थोड़ा गुस्सा भी रहा। मैने जो कुछ किया, उसका मुझे खेद है। 
विज्ञापन
नीलेश चौधरी भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से मिले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भाजपा की नगर कार्यकारिणी को लेकर हुए विवाद का पटाक्षेप हो गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष की नेम प्लेट पर कालिख पोतने वाले नेता ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली और पद मिलने से वंचित नीलेश चौधरी की नाराजगी भी भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मिलकर दूर कर दी।

विज्ञापन


जिस अंदाज में मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर हंगामा हुआ था, उससे माना जा रहा था कि मामला पुलिस तक पहुंच सकता है, लेकिन रात को ही भाजपा के बड़े नेता मामले को ठंडा करने में जुट गए थे। जिराती से भी चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि तात्कालिक आवेश में घटनाक्रम हुआ।

 

मैं डिप्रेशन में था

भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष के केबिन के बाहर लगी नेम प्लेट पर काला रंग लगाने वाले मिलाप मिश्रा ने अपना एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं डिप्रेशन में था और थोड़ा गुस्सा भी रहा। मैने जो कुछ किया, उसका मुझे खेद है। इसके लिए मैं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से माफी मांगता हुं।


आपको बता दे कि भाजपा नगर कार्यकारिणी की सूची में खाती समाज से किसी भी नेता को पद नहीं मिला। इससे नाराज कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पर पहुंचे थे। उनका कहना था कि खाती समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है। पिछली बार विधानसभा टिकट के समय भी उपेक्षा की गई थी और कार्यकारिणी में भी पद नहीं दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय की पहली मंजिल पर पहुंचे थे। बाद में पुतला भी जलाया गया था, हालांकि शाम को भाजपा की नगर कार्यकारिणी में पद पाने वाले पदाधिकारियों ने कार्यालय पर जाकर जश्न भी मनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें