फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पथराव केस में कांग्रेस शहर अध्यक्ष चौकसे को थाने किया तलब, कांग्रेसियों ने घेरा थाना

Thu, 30 Jul 2026 08:50 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस कार्यालय पर हुए पथराव मामले में पूछताछ के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को थाने बुलाए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पढ़रीनाथ थाने पहुंचे। 
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने घेरा थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन माह पहले कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे। तब दोनों तरफ से पथराव हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित 20 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

विज्ञापन




अब पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। तीन घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद कांग्रेस नेता सक्रिय हुए और वे पढ़रीनाथ थाने का घेराव करने पहुंचे। इनमें पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि बेवजह कांग्रेस नेताओं को पुलिस परेशान कर रही है। अफसर चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध न करे, लेकिन इस तरह हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती।

थाने का घेराव करने वाले नेताओं में शैलेष गर्ग, राजेश चौकसे, पूर्व नगर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित अन्य नेता शामिल थे। शाम को कांग्रेस नेता थाने पहुंचे और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

विज्ञापन


पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा थाने के भीतर पहुंचे और अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष को पहले कभी इस तरह थाने नहीं बुलाया गया। यह राजनीतिक मामला है, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पथराव के मामले में केस दर्ज हुआ था, जिसकी जांच की जा रही है। रात 9 बजे तक सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी थाने पर जुटे रहे।तीन घंटे की पूछताछ के बाद चौकसे को थाने से छोड़ा गया। इसके बाद कांग्रेसी भी लौट गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें