फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 6 डिग्री लुढ़का पारा, ठिठुरन ऐसी कि दिन में भी कांपे लोग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sat, 06 Dec 2025 08:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रात का पारा 6.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लोग दिन में भी ठिठुरने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
इंदौर में पारा धड़ाम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालात यह हैं कि सूरज ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं और रात के समय कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने दिया होमगार्ड जवानों को बड़ा तोहफा, अब इतने साल में होंगे रिटायर

दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आए लोग
शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक चली ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को सुबह धूप निकलने के बावजूद 9 बजे तक ठंड का असर साफ दिखाई दिया। दिन में तेज धूप होने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में ही नजर आए। आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात का तापमान लुढ़ककर 6.2 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम है। इसमें करीब 6.6 डिग्री की गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन




प्रदेश में पहली बार पारा 5 डिग्री से नीचे
इंदौर के अलावा ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ठंड का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। वहां घने कोहरे की चादर छाई हुई है। प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इस सीजन में पहली बार प्रदेश में पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंचा है। उमरिया में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश की संभावना है, जिससे आ रही हवाएं मध्य प्रदेश को ठंडा कर रही हैं।
विज्ञापन


अगले सप्ताह और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सर्दी की शुरुआत से ही तेवर तीखे रहे हैं। भोपाल में नवंबर की सर्दी ने 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जबकि इंदौर में 25 साल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। विभाग का अनुमान है कि 7 और 8 दिसंबर को ठंड का असर और बढ़ेगा। अगले सप्ताह भी ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में और तेजी से गिरावट आ सकती है। दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड का दौर ऐसे ही जारी रहने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें