मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की अखिल भारतीय बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नए कानूनों को लागू करने में तेजी से काम कर रही है और कानून का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: भाजपा नेता के बेटे को गोली मारी, प्रेमिका के पिता पर शक
लाउडस्पीकर और मांस की बिक्री पर सख्त सरकार
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "सरकार बनते ही हमने लाउडस्पीकर के शोर को नियंत्रित किया। आप अपने धर्म का पालन करें, इसमें कोई रोक नहीं है, लेकिन कानून का पालन तो सबको करना पड़ेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने प्रदेश भर में 60,000 से अधिक अवैध लाउडस्पीकर हटाने का काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राज्य में मांस बेचने वालों को खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा, "इस राज्य के अंदर मछली-मांस सबके ठिकाने लगाए गए हैं, अपनी सरकार के माध्यम से। कानून सबके लिए बराबर है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के अंदर मांस बेचने वालों को खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अनेक कानूनों में समयानुकूल बदलाव किए गए हैं, जो समय की आवश्यकता भी थे। उन्होंने कहा कि न्याय की देवी की आंख पर बंधी पट्टी को अब खोल दिया गया है। इससे हमें यह संदेश मिला है कि न्याय आंख बंद कर नहीं, बल्कि आंख खोलकर और विवेक के साथ होना चाहिए। न्याय व्यवस्था में मन की पवित्रता और पंचों का निष्पक्ष निर्णय ही असली न्याय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति और न्याय परंपरा पर गर्व है तथा न्यायालयों के निर्णयों का सबको समान रूप से पालन करना चाहिए।