फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 24 घंटे में एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, इंदौर में होगी मूसलाधार बारिश, रहें सावधान

Thu, 18 Sep 2025 08:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में बुधवार को रात भर हुई झमाझम बारिश के बाद कुल बारिश का आंकड़ा 36 इंच पर पहुंच गया है, जो सालाना कोटे से सिर्फ 1.5 इंच कम है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
इंदौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पिछले कई दिनों से जारी बादलों की आवाजाही के बाद, बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक हुई जोरदार बारिश ने इंदौर को तरबतर कर दिया। इस मूसलाधार बारिश के साथ ही शहर का कुल वर्षा का आंकड़ा 36 इंच तक पहुंच गया है, जो औसत कोटे से महज डेढ़ इंच कम है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


रात भर में सवा दो इंच बारिश
इंदौर एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार शाम से गुरुवार सुबह के बीच शहर में कुल 2.23 इंच (सवा दो इंच) बारिश दर्ज की गई। गुरुवार सुबह से हालांकि मौसम खुला रहा और हल्की धूप भी रही लेकिन मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले का औसत वार्षिक वर्षा का कोटा 37.5 इंच है, जिसे छूने के लिए अब सिर्फ 1.5 इंच बारिश की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें...
Indore News: पुलिस को मिला नशे का ज़खीरा, मास्टरमाइंड निकली यह महिला, जानिए पूरी कहानी
विज्ञापन


तापमान में उतार-चढ़ाव और तेज हवाएं
बारिश के इस दौर का असर तापमान पर भी देखने को मिला। बुधवार को दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री बढ़कर 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं, शाम को हुई बारिश के बाद रात के तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। बारिश के दौरान हवा की अधिकतम गति 56 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। वहीं गुरुवार को पारा और गिरा और दिन का तापमान 2.8 डिग्री गिरकर 29.7 पर आ गया और रात का पारा 2.8 डिग्री गिरकर 21.2 पर आ गया। 
विज्ञापन


नवरात्रि में भी बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौजूदा समय में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसके प्रभाव से बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटों में एक नया सिस्टम सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे बारिश का यह दौर जारी रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान भी शहर में बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे गरबा आयोजनों पर असर पड़ने की आशंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें