फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बिल्ली के लिए रखा नौकर, डेढ़ करोड़ की चोरी करके भागा, पुलिस को नहीं मिला सुराग

Sun, 15 Dec 2024 09:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी को बेहोश कर नेपाली नौकर ने दोस्त के साथ 1.5 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद नौकर और दोस्त। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी अनीस मोहम्मद के घर में 1.5 करोड़ रुपये की चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। नेपाली नौकर दीपेश थापा ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। दीपेश ने कारोबारी को खाने में बेहोशी की दवाई देकर बेहोश किया और घर से 75 लाख के जेवर, 19 लाख नकद, 10 लाख की घड़ियां और एक थार गाड़ी लेकर फरार हो गया। चोरी के दौरान घर पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। सूचना के बाद से तेजाजी नगर पुलिस कारोबारी के घर के आसपास ही डटी हुई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई हैं। हालांकि पुलिस को अभी तक चोर का कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन


पत्नी और बेटा बाहर थे
अनीस मोहम्मद ने बताया कि वह घर में अकेले रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी महू और बेटा देहरादून में हैं। उनके पास एक बिल्ला है, जिसकी देखभाल के लिए और घरेलू कामकाज के लिए दीपेश थापा को 1 दिसंबर को महू की सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था। कारोबारी ने नौकर का वैरिफिकेशन करवाने की बात एजेंसी संचालक हेमंत पंवार से कही थी, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। घटना के कुछ दिन पहले से दीपेश कारोबारी को खाने में नशीली दवाइयां दे रहा था। गुरुवार शाम को खाना खाने के बाद कारोबारी को चक्कर आने लगे और दीपेश ने उन्हें बेडरूम में सुला दिया। इसके बाद उसने अपने साथी को बुलाया और घर की अलमारियों और तिजोरियों को खंगालकर सामान चुरा लिया। चोरी के बाद दीपेश ने गार्ड्स को चकमा देकर थार गाड़ी से फरार हो गया। 

पुलिस ने कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया
पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसी की टीम ने कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां वह करीब 24 घंटे तक बेहोश रहे। अनीस मोहम्मद ने इस चोरी की जानकारी अपने सेना अधिकारी दोस्तों और सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और नेपाल सहित अन्य बॉर्डरों पर भी सूचना भेजी गई है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। 
विज्ञापन


लापरवाही बनी बड़ी कारण
यह घटना सिक्योरिटी एजेंसी और घरेलू कामगारों की नियुक्ति में सावधानी न बरतने के खतरों को उजागर करती है। नौकर का वैरिफिकेशन न करवाना और घर में भारी मात्रा में नकदी व कीमती सामान रखना इस घटना के मुख्य कारणों में से है। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि चोरी का सामान बरामद हो पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें