फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः कीचड़ में बैठ गए शहर कांग्रेस अध्यक्ष, दो साल से अधूरी है सड़क, रहवासी हो रहे परेशान

Wed, 26 Aug 2026 11:30 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड की 2 साल से खराब हालत के विरोध में कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे बुधवार को सड़क पर धरने पर बैठे तथा 5 दिनों में सड़क ठीक न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सड़क पर कीचड़ में बैठ गए कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर की बदहाल सड़कों और गड्ढों के कारण हो रही जन परेशानी की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे बुधवार सुबह 10 बजे कीचड़ से भरी सड़क पर धरने पर बैठ गए। रहवासियों का आरोप है कि पिछले 2 वर्षों से वे इस दयनीय स्थिति का सामना कर रहे हैं, क्योंकि ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड पर सांकेतिक धरना
कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने बुधवार को नगर निगम प्रशासन और महापौर को नींद से जगाने के लिए अनूठा प्रदर्शन किया। चिंटू चौकसे ने कहा कि बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित यह सर्विस रोड बीते कई समय से बेहद खराब स्थिति में है। यहां से गुजरने वाले आम नागरिकों और वाहन चालकों को हर दिन दुर्घटनाओं और भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क हादसों और कीचड़ से परेशान रहवासी
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व ड्रेनेज लाइन डालने के लिए इस सड़क की खुदाई की गई थी, जिसके बाद से इसे अपने हाल पर छोड़ दिया गया। बारिश के मौसम में यह सड़क कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन लोग गाड़ियों समेत गिरकर चुटिल हो रहे हैं। चौकसे ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्र की बात नहीं है, बल्कि इंदौर शहर के कई इलाकों में सड़कों का यही हाल है।
विज्ञापन


5 दिनों की समय सीमा वरना चक्का जाम की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अगले 5 दिनों के भीतर इस सड़क की स्थिति को सुधार कर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी और शहर में चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि शहर भर की सभी खस्ताहाल सड़कों की अविलंब मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें