फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मुख्यमंत्री बोले-सालभर में दो शहरों में मेट्रो के संचालन वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य

Sat, 20 Dec 2025 11:46 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से चर्चा की और कहा कि मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जहां दो शहरों में सालभर के भीतर मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने नई सौगातों की भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
मोहन यादव का इंदौर में स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को इंदौर पहुंचे। विमानतल पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है। जिसके दो शहरों में एक साल में मेट्रो का संचालन शुरू हो गया। मेट्रो के अलावा इंदौर और भोपाल में आसपास के इलाकों को जोड़कर मेट्रोपाॅलिटन सिटी भी बनाई जा रही है। विकास की दृष्टि से इस एरिया में शामिल क्षेत्रों व्यवस्थित प्लानिंग की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर में जुटे दिग्गज, मुख्यमंत्री मोहन यादव और सिंधिया ने बताया कैसे बनेगा भारत नंबर 1
विज्ञापन

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन 2047 को ध्यान में रखकर प्लानिंग कर रहे है, क्योकि देश की आधी आबादी शहरीकरण की तरफ जाएगी। इस कारण समय रहते भविष्य के हिसाब से प्लानिंग जरुरी है। इस काम में प्रदेश आगे चल रहा है। प्रदेश में दो नए साल से पहले ही कई सौगातें मिलेगी 23 दिसंबर को दो मेडिकल काॅलेज बैतूल और धार को दिए जाएंगे। इसके अलावा कटनी और पन्ना में मेडिकल काॅलेज की सौगात मिलेगी।

25 दिसंबर को दो लाख करोड़ के उद्योगों के भूमिपूजन, लोकार्पण ग्वालियर में करने वाले है। हर वर्ग के लिए हमारी सरकार योजनाएं ला रही है। विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजपा प्रवक्ता दीपक जैन टीनू सहित अन्य नेतागणों ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें