फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बेटा चीखता रहा 'मेरे पिता का मर्डर हुआ', नहीं मानी पुलिस, अब फुटेज देख उड़े होश

Fri, 14 Nov 2025 04:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के खजराना में बुधवार रात सड़क पर मिले 65 वर्षीय परमेश्वर बोरे की मौत का खुलासा हो गया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश पत्थर से सिर कुचलकर उनकी हत्या कर देता है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में बुजुर्ग को पत्थर मारता बदमाश दिखा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खजराना इलाके में बुधवार रात हुई एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला है। शुक्रवार को सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है। फुटेज में एक बदमाश लूट की नीयत से बुजुर्ग को रोकता है और विरोध करने पर पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर देता है। शुरुआत में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी, जबकि मृतक के बेटे ने इसे हत्या बताया था। फुटेज सामने आने के बाद खजराना पुलिस ने संदिग्धों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन


CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात
घटना खजराना के मालवीय नगर पेट्रोल पंप के पास की है। 65 वर्षीय परमेश्वर बोरे (पुत्र देवराम बोरे) बुधवार रात काम से घर लौट रहे थे। पास ही एक निर्माणाधीन इमारत के सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि एक बदमाश उन्हें रोकता है और पैसे छीनने की कोशिश करता है। बुजुर्ग परमेश्वर कुछ देर तक उसे समझाकर हटाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आरोपी ने अचानक उनके सिर पर पत्थर से वार कर दिया और मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें...
Indore News: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की लिस्ट में छाए इंदौर के ये 3 'सुपर साइंटिस्ट', जानिए किन खोजों ने दिलाई
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका
मृतक परमेश्वर के बेटे लोकेश ने बताया कि पिता रात की ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाश ने उन्हें रोका। वारदात के वक्त मौके पर कुछ वाहन चालक भी रुके थे, जिनमें से एक ने लोकेश को फोन कर सूचना दी थी। परिजन घायल अवस्था में परमेश्वर को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोकेश का आरोप है कि उन्होंने मौके पर मौजूद एसआई अनिल गौतम को हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन उस वक्त उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। मृतक परमेश्वर मजदूरी से जुड़ा काम करते थे और उनके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें