फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जाम गेट से लौट रहे युवकों की कार टकराई पेड़ से, दो की मौत, जेसीबी से गेट तोड़कर निकाले शव

Sun, 21 Jun 2026 07:51 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महू-मंडलेश्वर मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। भीषण हादसे में महू के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
जाम गेट के पास सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से 40 किलोमीटर दूर महू-मंडलेश्वर मार्ग पर जाम गेट से लौटते समय एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसकी हालत भी नाजुक है। सड़क के जिस हिस्से में यह हादसा हुआ, वहां घुमावदार मोड़ था और कार की स्पीड ज्यादा थी।

विज्ञापन


मोड़ पर कार ने नियंत्रण खो दिया और कार एक पेड़ से टकरा गई। मृतकों की पहचान आदिल और आक्रांत के रूप में हुई। दोनों महू के निवासी थे। उनका साथी भी घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों को कार से निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेना पड़ी।


टक्कर के कारण कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और गेट नहीं खुल रहा था। जेसीबी के पंजे की मदद से गेट तोड़ा गया और तीनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन दो की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

 

हादसा शनिवार रात 11 बजे हुआ। तीनों दोस्त कार से मंडलेश्वर से महू की तरफ आ रहे थे। अचानक आशापुरा के पास एक मोड़ पर चालक ने कार का नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे को देखने के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और अपने स्तर पर कार में फंसे युवकों को निकालने की कोशिश की।


खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। एक युवक ने 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस भी मंगा ली। जिन दो युवकों की मौत हुई, वे कार की अगली सीट पर बैठे थे, जबकि घायल युवक पीछे की सीट पर था। इस कारण उसे जानलेवा चोट नहीं लगी, जबकि आगे की सीट पर बैठे दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें