फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पारिवारिक विवाद में व्यापारी ने किया सुसाइड, ऑफिस में फांसी लगाई

Thu, 27 Feb 2025 08:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक कारोबारी ने अपनी फैक्ट्री में आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
अनिल जैन अपने बेटे के साथ - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक कारोबारी ने अपनी फैक्ट्री में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार रात बाणगंगा इलाके में हुई। कर्मचारियों ने जब उन्हें देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पारिवारिक तनाव में थे और कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मधुंचल रोलिंग फैक्ट्री के मालिक अनिल जैन (65), जो कंचन बाग इलाके के निवासी थे, की है। वह बुधवार रात लगभग 11 बजे अपनी फैक्ट्री पहुंचे थे, और वहां ऑफिस में उन्हें फांसी से लटका हुआ पाया गया। कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अरविंदो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कई बड़ी कंपनियों के साथ था व्यापार

विज्ञापन

अनिल जैन इंदौर के एक प्रमुख कारोबारी थे और उनका व्यापार कई बड़ी कंपनियों के साथ था। वह मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए माल की सप्लाई भी करते थे। उनके व्यापार का दायरा बहुत बड़ा था और उनका नाम इंदौर के प्रमुख कारोबारियों में गिना जाता था। पुलिस ने बताया कि अभी तक परिवार के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं, लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे।

परिवार के बयान दर्ज होना बाकी हैं
सूत्रों के अनुसार, अनिल जैन का एक बेटा है, जिसकी कुछ समय पहले शादी हुई थी। इस शादी को लेकर परिवार में आपसी विवाद चल रहा था, और यही विवाद उन्हें डिप्रेशन की ओर ले गया था। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अनिल जैन कंपनी के एमडी थे, जबकि उनके बेटे कमलेश जैन और राहुल जैन कंपनी के डायरेक्टर्स हैं। उनकी कंपनी 1992 से स्टीम निर्माण का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें