फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बीएसएफ के ट्रक ने पुजारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत, छत से कूद रहे बेटे को बचाया

Wed, 10 Sep 2025 05:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के एरोड्रम रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुजारी नेत्रपुरी गोस्वामी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान बीएसएफ का तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मार गया। 
विज्ञापन
नेत्रपुरी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले 55 वर्षीय पुजारी नेत्रपुरी गोस्वामी को बीएसएफ के ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना एरोड्रम थाने के सामने हुई।

विज्ञापन


बिल्डिंग से कूदने वाला था बेटा

पुजारी का बेटा अभिषेक अपने पिता की मौत से डिप्रेशन में आ गया था। वह जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में जा पहुंचा। उसने यहां से कूदकर सुसाइड करने का प्रयास किया। हालांकि, बिल्डिंग में मौजूद कर्मचारियों ने उसे बचा लिया। बाद में परिवार के लोग उसे समझाकर अपने साथ ले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई तेज रफ्तार की वजह
गवाहों के अनुसार, हादसे के समय ट्रक तेज रफ्तार में था। टक्कर लगने के बाद ड्राइवर ने करीब 20 फीट आगे जाकर वाहन को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले नेत्रपुरी अपने परिचितों से बातचीत कर रहे थे। जैसे ही वे मुड़े, अचानक ट्रक की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
एरोड्रम पुलिस ने जानकारी दी कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। एयरपोर्ट रोड से स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा बीएसएफ ट्रक ने पुजारी को टक्कर मारी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक ट्रक को जब्त नहीं किया है और ड्राइवर की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: Indore News: मोहन भागवत इंदौर में चौथी बार, करेंगे ‘परिक्रमा’ पुस्तक का भव्य विमोचन
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नेत्रपुरी गोस्वामी विजय श्री कॉलोनी के रहने वाले थे और पुजारी का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें