फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कार में लगी आग, पिता के सामने जिंदा जल गया 4 साल का चिराग

Sat, 28 Mar 2026 01:45 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के महू में शनिवार सुबह सिमरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-खंडवा रोड पर खड़ी एक कार में आग लग गई। कार के अंदर बैठे 4 वर्षीय बच्चे चिराग की जिंदा जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के महू स्थित सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां इंदौर-खंडवा रोड पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग जाने से उसके भीतर मौजूद चार वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर का ऐतिहासिक 700 साल पुराना भगवान राम का मंदिर, स्थापित है खास प्रतिमा।

 

कार के बाहर काम कर रहे थे पिता

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान चिराग के रूप में हुई है जो अपने पिता संजय बढ़िया के साथ मौजूद था। संजय सेल सिटी के सामने अपनी कार खड़ी कर उसके बाहर डीजे की गाड़ी से संबंधित कुछ काम कर रहे थे। चिराग उस समय कार के अंदर ही बैठा हुआ था।

 

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

काम के दौरान ही कार में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि पलक झपकते ही पूरी गाड़ी आग के गोलों में तब्दील हो गई। आसपास मौजूद राहगीरों और लोगों ने जब तक मदद के लिए हाथ बढ़ाया और आग बुझाने का प्रयास किया तब तक मासूम चिराग इसकी चपेट में आ चुका था।

 

शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह

घटना की सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही बच्चा दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें